बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी (Aditi Rao Hydari) इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ, दोनों को लेकर सुर्खियों में हैं। प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस जल्द ही डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी' (Heeramandi) में दिखाई देंगी। पिछले दिनों ही शो की पहली झलक रिलीज की गई थी। वहीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस साउथ के हिट एक्टर सिद्धार्थ (Siddharth) संग डेटिंग अफवाहों के चलते लाइमलाइट में बनी हुई हैं। दावा किया जा रहा है कि आदिति इन दिनों सिद्धार्थ को डेट कर रही हैं। दोनों अक्सर एक साथ स्पॉट होते हैं, जिस वजह से फैंस भी दोनों के रिलेशनशिप की खबरों को सच मान रहे हैं।