मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स (Spy Universe) में बन रही फिल्म पठान बनाम टाइगर में 'पठान' यानी शाहरुख खान और 'टाइगर' यानी सलमान खान एक साथ दिखाई तो देंगे लेकिन एक-दूसरे के खिलाफ। वहीं अब 'पठान बनाम टाइगर' फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म की शूटिंग साल 2024 की जनवरी में शुरू होने वाली है।