जाहिर है कि बीते दिनों ही आप सांसद संजीव अरोड़ा (MP Sanjeev Arora) ने रूमर्ड कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को सोशल मीडिया पर बधाई दी थी। उन्होंने एक ट्वीट के जरिए लिखा, 'मैं परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को दिल से बधाई देता हूं। दोनों प्यार, खुशी और कंपैनियनशिप के साथ ब्लेस रहें। मेरी शुभकामनाएं हैं।' सांसद के इस ट्वीट के बाद कंफर्म माना जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं।