26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Entertainment / एडवांस बुकिंग में ‘भोला’ का हुआ बुरा हाल, क्या रिलीज से पहले पिट जाएगी अजय देवगन-तब्बू की फिल्म?

एडवांस बुकिंग में ‘भोला’ का हुआ बुरा हाल, क्या रिलीज से पहले पिट जाएगी अजय देवगन-तब्बू की फिल्म?

Bholaa Advance Booking : अजय देवगन की फिल्म 'भोला' कल यानी 30 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हुई थी जिसकी पहले दिन की रिपोर्ट आ गई है। हालांकि जो आंकड़े आए हैं, वो उम्मीद के मुताबिक काफी कम हैं। जिससे ट्रेड एनालिस्ट भी परेशान हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Jyoti Singh

•

Updated: 29 Mar 2023, 10:30 AM IST

bholaa_advance_booking_ajay_devgn_tabu_film_will_take_slow_start_see_opening_day_collection_report_kaithi.jpg

बाॅलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) की फिल्म 'भोला' (Bholaa) की रिलीज में बस एक दिन बचा है। फिल्म के मेकर्स कल यानी 30 मार्च को इसे सिनेमाघरों में रिलीज कर रहे हैं। भोला में एक बार फिर अजय देवगन के साथ तब्बू की जोड़ी दिखाई देगी। जिसके लिए फैंस भी काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। हाल ही में मेकर्स ने 'भोला' की एडवांस बुकिंग (Bholaa Advance Booking) शुरू कर दी है। जिसके पहले दिन के आकड़ें सामने आ गए हैं। लेकिन ये आंकड़े उम्मीद से काफी कम हैं। जिसके बाद से ट्रेड एनालिस्टों के बीच खलबली मची हुई है।

बता दें कि 'भोला' के पहले दिन की एडवांस बुकिंग में आए आंकड़े काफी कम हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ने अब तक कुल 64 लाख रुपए तक की कीमत के टिकट ही बेचे हैं। दूसरे दिन उम्मीद थी की फिल्म के टिकट्स की बिक्री में तेजी आएगी। लेकिन अभी तक रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की एडवांस बुकिंग ने तेजी नहीं पकड़ी। जिसकी वजह से 2 दिन में इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए अब तक करीब 1 करोड़ रुपये ही हासिल किए हैं।

यह भी पढ़े - दीपिका चिखलिया ने फिर माता सीता बनकर जीता लोगों का दिल, देखकर गदगद हुए फैंस ने कही ये बात

एडवांस बुकिंग में आई रिपोर्ट को देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट ने उम्मीद जताई है कि फिल्म 'भोला' पहले दिन करीब 20 करोड़ रुपये की ओपनिंग लेगी। हालांकि यह 30 मार्च को देखना ही दिलचस्प होगा कि फिल्म को दर्शकों से कैसा वर्ड ऑफ माउथ मिलता है। फिल्म की कमाई बहुत हद तक इसके वर्ड ऑफ माउथ पर ही निर्भर करेगी।

गौरतलब है कि अजय देवगन की 'दृश्यम 2' (Drishyam 2) पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी। जो सुपरहिट साबित हुई थी। वहीं अब सुपरस्टार अपनी दूसरी फिल्म 'भोला' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म को खुद अजय ने डायरेक्ट किया है। जिन्हें नहीं पता उन्हें बता दें कि 'भोला' तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कैथी' (Kaithi) की हिंदी रीमेक है। कैथी को निर्देशक लोकेश कनगराज ने बनाया था। जिसमें सूर्या के भाई कार्थी लीड रोल में थे। वहीं इसकी हिंदी रीमेक में अजय देवगन नजर आएंगे। उनके अलावा तब्बू (Tabu) भी अहम किरदार में नजर आएंगी।

यह भी पढ़े - भोला की रिलीज से पहले अजय देवगन ने फैंस को दिया सरप्राइज, बताया कब आएगा 'मैदान' का टीजर