
उर्फी जावेद ने किया खुलासा, उन्हें किया गया था कास्टिंग काउच के लिए मजबूर, शामिल थे इंडस्ट्री के ये बड़े नाम
‘बिग बॉस ओटीटी’ फेम एक्ट्रेस उर्फी जावेद खूब सुर्खियों में रहती हैं। कभी अपने आउटफिट्स को लेकर तो कभी लुक्स को लेकर अक्सर उर्फी चर्चा में बनी रहती हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच के बारे में बात की और बताया कि उन्हें एक बार कास्टिंग काउच के लिए मजबूर किया गया था और इसमें इंडस्ट्री के कुछ बड़े नाम शामिल थे। उर्फी का मानना है कि इंडस्ट्री में पुरुष ज्यादा पावरफुल हैं।
उर्फी ने बताया कि उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दौर में कास्टिंग काउच फेस किया था। इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "हर दूसरी लड़की की तरह मैंने भी कास्टिंग काउच का अनुभव किया है। एक बार किसी ने मुझे जबरदस्ती की, लेकिन मैं बाहर आ गई। इसलिए मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानती हूं। इंडस्ट्री में पुरुष बहुत शक्तिशाली है। उन्हें किसी भी समय आपको अस्वीकार करने का अधिकार है। मैंने इंडस्ट्री के कुछ बड़े नामों से कास्टिंग काउच का अनुभव किया है, जिनका मैं नाम नहीं लूंगी।"
उर्फी जावेद को लाइफ में कई बार रिजेक्शन का सामना करना पड़ा है, लेकिन इसका उन्होंने खुद पर कोई असर नहीं होने दिया। जब इस बारे में उर्फी से पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'मुझे अभी भी बहुत सारे रिजेक्शन का सामना करना पड़ता है। जब मैं पहली बार मुंबई आई थी, मैंने सोचा था कि मैं बहुत बिज़ी रहूंगी। मगर मुझे काम नहीं मिला। मुझे टीवी पर इधर-उधर छोटे-छोटे रोल मिलते थे। मुझे ऐसा इसलिए करना पड़ा क्योंकि मेरे पास पैसे नहीं थे। रिजेक्शन मेरी जिंदगी का हिस्सा है। यहां तक कि कई बार डिजाइनर भी मेरे साथ काम करने से मना कर देते हैं। उन्होंने मुझे ड्रेस अप करने से मना कर दिया क्योंकि मेरे आउटफिट्स को बहुत ट्रोल किया जाता है और उन्हें लगता है कि मैं उनके ब्रांड के लायक नहीं हूं। यहां तक कि ऑडिशन के दौरान भी मुझे रिजेक्ट कर दिया जाता है क्योंकि मुझे बताया जाता है कि मेरी इमेज ऐसी है जो वे अपने शो के लिए नहीं चाहते'।
यह भी पढ़े - इस सुपरस्टार के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करना चाहती हैं मिस यूनिवर्स हरनाज संधू
उर्फी जावेद कि अगर हिस्ट्री देखी जाए तो वह 17 साल की उम्र में घर से भाग गई थीं। उसके बाद उन्होंने स्टार बनने से पहले एक कॉल सेंटर में काम करना शुरू किया। इससे बाद उर्फी मुंबई आ गईं थीं। इस बारे में उर्फी ने इंटरव्यू में कहा, "मैं एक एंकर की नौकरी के लिए इंटरव्यू के लिए मुंबई आई, जो काम नहीं आया। इस बीच मैंने ऑडिशन भी दिए। मैंने बैठकर मुंबई के सारे प्रोडक्शन हाउस के नंबर निकाले। मैंने उसके बाद लोगों से मिलना शुरू किया और संपर्क किया। आखिरकार, मेरे करियर ने उड़ान भरी।"
अभी हाल ही में वह एक और खुलासा किया है, कि वह इन दिनों भगवद गीता पढ़ रही है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वह कभी भी मुस्लिम लड़के से शादी नहीं करेंगी। उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों पर भी प्रतिक्रिया दी। उर्फी जावेद एक कंजरवेटिव मुस्लिम फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने कहा, “मैं अभी भगवद गीता पढ़ रही हूं. मैं बस उस धर्म (हिंदू धर्म) के बारे में और जानना चाहती हूं। मुझे इसके तार्किक भाग में अधिक दिलचस्पी है। मुझे उग्रवाद से नफरत है, इसलिए मैं पवित्र पुस्तक के अच्छे हिस्से को निकालना चाहती हूं।”
यह भी पढ़े - नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई मिन्नल मुरली, केरल पुलिस ने भी रिलीज की शार्ट मुवी
Published on:
24 Dec 2021, 12:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.