
नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई मिन्नल मुरली, केरल पुलिस ने भी रिलीज की शार्ट मुवी
केरल के एक छोटे से गांव में एक रात ‘सदियों में एक बार’ होने वाली जैसी घटना होती है और गांव के दो लोगों पर एक साथ बिजली गिरती है। जैसन और सेल्वन दोनों की बैकस्टोरी काफी दिलचस्प है और बिजली गिरने के बाद दोनों में कुछ अनोखी शक्तियां यानी सुपरपावर्स आ जाती हैं।
जबतक दोनों को एहसास होता है कि उनके अलावा किसी और पर भी बिजली गिरी थी, तबतक गांव में काफी कुछ परेशान करने वाली चीज़ें होने लगती हैं। और जब दोनों आमने-सामने आते हैं, तो अभी तक मज़े में चलती आ रही कहानी, आखिरी के एक घंटे में बहुत सीरियस हो जाती है।
आपको बता दें, इस फिल्म को लेकर केरल पुलिस ने भी अपने ट्विटर अकाउंट पर एक शॉर्ट वीडियो डाली है। इस शार्ट वीडियो को नाम दिया गया है 'मिन्नल मुरली "केरल पुलिस" संस्करण'। वीडियो में केरल पुलिस ने अपराध से लड़ने वाले एक आम पुलिस वाले का एक छोटा वीडियो जारी करके मिननल मुरली लहर को भुनाने का एक चुटीला प्रयास किया है।
इस वीडियो में एक सिविल पुलिस अधिकारी है जिसे मिन्नल मुरली कहा जाता है जो अपराध वाली जगहों पर जाता है और घटनाओं को होने से रोकता है। मुरली हरासमेंट के प्रयास को विफल कर देता है और एक गुंडे को भी पकड़ लेता है जो सड़क पर लोगों को परेशान करता है। मुरली को एक लाठी चलाने वाले पुलिस वाले के रूप में भी दर्शाया गया है जो प्रदर्शनकारियों की पिटाई करता है और एक बच्चे को बचाता भी है।
अकेले फेसबुक पर वीडियो को पोस्ट करने के एक घंटे के भीतर 24,000 से अधिक बार देखा जा चुका है। केरल पुलिस के ऑफिसियल फेसबुक पेज पर गुरुवार को शेयर किए गए 2.23 मिनट के वीडियो की नेटिज़न्स ने सराहना की है।
हालांकि, कुछ यूजर्स ने कई मामलों में विशेष रूप से, अत्तिंगल में पिंक पुलिस उत्पीड़न के मुद्दे, और हाल ही में तिरुवनंतपुरम में गैंग वॉर आदि का उल्लेख करते हुए राज्य पुलिस पर ताना भी मारा है।
यह भी पढ़े - Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश ने ऐसा क्या कहा कि रोने लगे करण कुंद्रा
खैर, अब बात करें असली मूवी की तो टॉविनो थॉमस, मलयालम सिनेमा के सबसे प्रतिभाशाली युवा अभिनेताओं में से एक, जिन्होंने जैसन की भूमिका बड़े दिल और अच्छे उत्साह के साथ नुभाई है। गुरु सोमसुंदरम शहर के सामाजिक बहिष्कार के रूप में प्रभावशाली हैं जो आखिरी तक फुल जोकर बन जाते हैं। थॉमस की पसंद और सोमसुंदरम की खतरनाक उपस्थिति एक ठोस गुड वर्सेस इविल की कहानी का निर्माण करती हुई जान पड़ती है। शहर के पुलिस अधीक्षक के रूप में बैजू संतोष और स्थानीय कराटे शिक्षक के रूप में फेमिना जॉर्ज दर्शकों को खूब एंटरटेन करते हैं।
केरल ने भारत की पहली ऐसी महान सुपरहीरो फिल्म दी है जिसमें सुपरहीरो फॉर्मूला को बदल कर पेश किया है। मिन्नल मुरली हर मोड़ पर तकनीकी जीत है। समीर ताहिर की सिनेमैटोग्राफी कहानी में एक कार्निवालस टोन लाती है। लंबे समय तक चलने के बावजूद, लिविंगस्टन मैथ्यू की एडिटिंग फिल्म को ब्रिस्क और लाइट फील कराता है। संगीतकार शान रहमान और सुशीन श्याम के गाने शानदार हैं, खासकर टाइटल ट्रैक दिल को खुश कर देने वाले हैं। स्पेशल इफेक्ट, डायरेक्शन की कला और प्रोडक्शन का डिजाइन पॉइंट पर हैं। मिननल मुरली में न केवल एक फ्रैंचाइज़ी पैदा करने की कपैसटि है, बल्कि शायद यह फिल्म इंटरनेशनल हिट भी साबित होने की क्षमता रखती है।
यह भी पढ़े - इस सुपरस्टार के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करना चाहती हैं मिस यूनिवर्स हरनाज संधू
Published on:
24 Dec 2021, 10:53 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.