2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश ने ऐसा क्या कहा कि रोने लगे करण कुंद्रा

करण कुंद्रा बिग बॉस 15 के नए प्रोमो में तेजस्वी प्रकाश के साथ बहस के बाद रोते हुए नजर आए। प्रोमो में, तेजस्वी करण पर आरोप लगाते हुए दिखाई दे रहीं हैं, उन्होंने कहा कि शो में करण पूरी तरह से फ़्लिप कर गए है और इससे पता चलता है कि वह उनसे कभी प्यार नहीं करते थे। तेजस्वी के इस बयान से करण कुंद्रा का दिल टूट गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 23 Dec 2021, 3:36 PM IST

Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश ने ऐसा क्या कहा कि रोने लगे करण कुंद्रा

Bigg Boss 15: तेजस्वी प्रकाश ने ऐसा क्या कहा कि रोने लगे करण कुंद्रा

करण कुंद्रा को निशांत भट के सामने रोते दिखे और उनसे तेजस्वी के लिए अपने प्यार का इजहार करते हुए देखा गया, उन्होंने कहा - "8 हफ्ते हो चुके हैं और मैं हमेशा उसके लिए खड़ा रहा हूं, और वही व्यक्ति मेरे प्यार पर सवाल उठा रहा है।" तेजस्वी के इस रवैये से करण पूरी तरह टूट गये हैं।

बाद में तेजस्वी निशांत से कहती हैं कि उन्होंने यह कहकर शो में उन्हें बहुत नीचा दिखाया है, वो जो भी करती हैं कैमरे के लिए करती हैं और अब इस शो में मेरा कोई नहीं है।

तेजस्वी ने आगे कहा कि करण कुंद्रा की प्रेम कहानी ने घर में बहुत ध्यान खींचा। कई लोगों ने ये भी सोच लिया है कि शो से बाहर आने के बाद यह जोड़ी शादी कर सकती है। लेकिन उनके बरताव पूरी तरह से बदल गया हैं और कोई केवल यह आशा कर सकता है कि वे अपने तरीके सुधारें और किसी निष्कर्ष पर पहुंचें।

राजीव अदतिया जो शो से बाहर हो चुके हैं, उन्होंने तेजस्वी और करण के रिश्ते के बारे में कहा की अगर वो शो के बाद एक-दूसरे से शादी नहीं करते हैं तो वह करण और तेजस्वी दोनो को थप्पड़ मारेगें। उन्होंने कहा - "मुझे लगता है कि उनका बाहर भविष्य है क्योंकि वे एक दुसरे से बहुत प्यार करते हैं। मैं ऐसा इसलिए नहीं कह रहा हूं क्योंकि मैं किसी के लिए खड़ा हूं। वे वास्तव में एक दूसरे के प्यार में हैं। एक जोड़े के रूप में, वे बहुत प्यारे हैं और मैं आपको बता रहा हूं कि मुझे उम्मीद है कि वे शादी कर लेंगे। मुझे इतना पकाया की शादी तो होना ही चाहिए। मुझे इतना पकाया की शादी नहीं करेंगे तो चाट मारुंगा दोनो के मुंह पे।"

खैर, तेजरान के प्रशंसक भी चाहते हैं कि वे एक साथ हों और अपनी गलतफहमी को दूर करें।

यह भी पढ़े - Bigg Boss 15: फैन को नहीं भा रहा राखी का अन्फेयर संचालन, एक फैन ने ट्विट कर कहा- 'राखी सावंत को मार के निकालो'

यह भी पढ़े - कैमरे में कैद हुई बॉलीवुड सेलेब्स के 'लव बाइट्स' मार्क्स