script13 साल की लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, यौन शोषण का शिकार हुई थी किशोरी | 13 year old teenage girl gives birth to a child in etah | Patrika News
एटा

13 साल की लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, यौन शोषण का शिकार हुई थी किशोरी

फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से बहन घर रहने आई 13 वर्षीय लड़की काे दो युवकों ने तमंचा दिखाकर किया था शोषण।

एटाMay 30, 2021 / 03:32 pm

lokesh verma

13-year-old-mother.jpg
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
एटा. उत्तर प्रदेश के एटा जिले में यौन शोषण का शिकार हुई 13 वर्षीय लड़की द्वारा नवजात को जन्म देने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि लड़की की हालत ठीक है और उसे अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। लेकिन, नवजात की हालत खराब बताते हुए चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर कर दिया है। जहां लड़की के भाई-भाभी नवजात का उपचार करवा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- बंदियों ने ठुकराया सरकार का प्रस्ताव, बोले- हमें पैरोल पर रिहाई नहीं चाहिए, जेल से बाहर कोरोना

दरअसल, यूपी के फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 13 वर्षीय लड़की अपनी बड़ी बहन के यहां अलीगंज में रहने के लिए आई थी। उसी दौरान दो युवकों ने तमंचा दिखाकर लड़की का यौन शोषण किया। आरोपियों के खौफ से डरी-सहमी लड़की ने इस बात को छिपाए रखा। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो तब तक बहुत देर हो चुकी थी, क्योंकि लड़की मां बनने वाली थी। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ गुरुवार को अलीगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जहां से लड़की को जांच के लिए महिला जिला अस्पताल भेजा गया। जहां लड़की ने नवजात को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि नवजात की हालत नाजुक होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया है। जबकि लड़की को अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है।
प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि अलीगंज थाना पुलिस पीड़ितों की सहायता कर रही है। मासूम नवजात बच्चे का आगरा में इलाज कराने के लिए लड़की के भाई-भाभी साथ गए हैं। वहीं, एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि लड़की के भाई ने 27 मई को अलीगंज थाने में आकर रिपाेर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपी सुमित और उसके भाई के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो