scriptयह है अखिलेश का हिंदुत्व प्लान, भाजपा के राम मंदिर मुद्दे को ऐसे देंगे मात | Akhilesh Yadav hindutva plan for 2019 loksabha chunav | Patrika News
इटावा

यह है अखिलेश का हिंदुत्व प्लान, भाजपा के राम मंदिर मुद्दे को ऐसे देंगे मात

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, भाजपाई ने भी अखिलेश यादव को दिया साधुवाद…

इटावाAug 23, 2018 / 07:29 pm

Hariom Dwivedi

Akhilesh Yadav

यह है अखिलेश का हिंदुत्व प्लान, भाजपा के राम मंदिर मुद्दे को ऐसे देंगे मात

दिनेश शाक्य
पत्रिका एक्सक्लूसिव
इटावा. राममंदिर के निर्माण के नाम पर हिंदुत्व की राजनीति करने वाली भारतीय जनता पार्टी को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विष्णु मंदिर के निर्माण की बात कहकर कड़ी चुनौती दी है। इटावा में हनुमान की विशालकाय मूर्ति लगवाने के बाद अखिलेश जल्द ही भगवान कृष्ण की देश की अब तक की सबसे बड़ी मूर्ति लगवाने जा रहे हैं। इसके बाद भगवान विष्णु की कंबोडिया में स्थापित मूर्ति से भी बड़ी मूर्ति लगवाने की घोषणा कर भाजपा के हिंदुत्व को अखिलेश ने कड़ी चुनौती दी है। अखिलेश यादव की इस घोषणा से समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता बहुत खुश हैं। उनका मानना है कि इस ऐलान से मंदिर का राग अलपाने वाली भाजपा जहां बैकफुट पर आ जाएगी वहीं जहां मंदिर का निर्माण होगा वहां विकास की बयार बहेगी।
पांच बीघे में हनुमान की विशाल मूर्ति
अखिलेश ने यूपी में सपा की दोबारा सरकार बनने पर इटावा में भगवान विष्णु की कंबोडिया के अंगोरवाट से भी बड़ी मंदिर की स्थापना की बात कही है। इससे भाजपा अखिलेश को हिंदुत्ववादी राह अपनाने की बात कह रही है। लेकिन सपाइयों का कहना है कि अखिलेश यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्व काल में अयोध्या, वृंदावन और मथुरा आदि स्थानों पर मंदिरों को निर्माण करवाया था तो सैफई में सैफई महोत्सव समिति स्थल पर करीब पांच बीघा में हनुमान जी की भव्यमूर्ति की स्थापित करवायी थी। कांसे से निर्मित इस मूर्ति की भव्यता देखते ही बनती है। करीब पचास फुट ऊंची हनुमान मूर्ति इतने ही फुट ऊंचे एक बुर्ज पर स्थापित है।
Hanuman Temple
अब तक की सबसे बड़ी कृष्ण मूर्ति
हनुमान मूर्ति के अलावा अखिलेश यादव ने अपनी मां मालती देवी के नाम से स्थापित स्कूल के प्रांगण में विशालकाया भगवान श्रीकष्ण की मूर्ति की स्थापना की है। फिलहाल भगवान श्रीकृष्ण की यह मूर्ति अभी काले कपड़े ढकी है। स्कूल के शुभांरभ मौके पर इसका अनावरण होना है। जिसमें देश भर से समाजवादियों को आमंत्रित किया जाएगा। 2019 के संसदीय चुनाव से पहले मूर्ति का लोकार्पण होना है। स्कूल भवन की निर्माण कंपनी के मैनेजर आलोक अग्रवाल के मुताबिक कृष्ण मूर्ति साठ फुट ऊंची है और कांसे की बनी है। इसे कई टुकड़ों में लाया गया है। इस मूर्ति में भगवान श्रीकृष्ण अपने हाथ पर रथ का पहिया उठाये दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस तरह की दूसरी मूर्ति कहीं और नहीं है।
lord krishna

लायन सफारी के पास विष्णु मंदिर
बताया जाता कि इटावा सफारी पार्क के पास 2000 एकड़ भूमि पर भगवान विष्णु का भव्य मंदिर बन सकता है। मंदिर की बनावट कंबोडिया के अंकोरवाट मंदिर की तरह ही भव्य होगी। कंबोडिया में विश्व का सबसे बड़ा विष्णु मंदिर है। इसकी दीवारें रामायण और महाभारत जैसे विस्तृत और पवित्र धर्मग्रंथों से जुड़ी कहानियां कहती हैं।

पूजा पाठ में अखिलेश का विश्वास
करहल के नेमसिंह यादव कहते हैं कि सैफई महोत्सव का शुभारंभ हनुमान जी की अस्थाई मूर्ति पूजा से ही होता था। लेकिन अखिलेश ने 65 फुट ऊंची हनुमान मूर्ति का निर्माण करवाया। जो यह साबित करता है कि अखिलेश यादव भी पूजा पाठ में पूरी तरह से आस्था रखते हैं।
क्षेत्र का विकास होगा
समाजवादी पार्टी की इटावा इकाई के अध्यक्ष गोपाल यादव कहते हैं कि पार्टी अध्यक्ष ने इटावा के जिस इलाके में विष्णु मंदिर बनवाने की बात कही है वह बीहड़ इलाका है यहां मंदिर बनती है तो क्षेत्र का विकास होगा। वे कहते हैं भाजपाईयों का हिंदुत्व पांखड से भरा है लेकिन समाजवादियों का हिंदुत्व आस्था पर केंद्रित है।
मंदिर बने तो अच्छी बात
भारतीय जनता पार्टी की इटावा ईकाई के अध्यक्ष शिवमहेश दुबे कहते हैं कि भगवान विष्णु का मंदिर बने तो ठीक है। भगवान राम और विष्णु में अखिलेश की धार्मिक प्रवृत्ति होने पर साधुवाद।
भाजपा ही हिदुंत्व की ठेकेदार नहीं
सैफई ब्राह्मण महासभा के ब्लाक अध्यक्ष लालजी दुबे कहते हैं कि अखिलेश यादव की घोषणा स्वागत योग्य है। भाजपा अकेले ही हिंदुत्व की ठेकदार नहीं है।

देखें वीडियो…
Lord Krishna

Home / Etawah / यह है अखिलेश का हिंदुत्व प्लान, भाजपा के राम मंदिर मुद्दे को ऐसे देंगे मात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो