scriptएग्जिट पोल पर अखिलेश यादव का बड़ा खुलासा, जानें क्या कहा उन्होंने? | Akhilesh Yadav made a big disclosure on the exit poll, said- | Patrika News
इटावा

एग्जिट पोल पर अखिलेश यादव का बड़ा खुलासा, जानें क्या कहा उन्होंने?

लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल पर अखिलेश यादव ने बड़ा बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि यही बीजेपी की ‘क्रोनोलॉजी’ है। चंडीगढ़ के मेयर का चुनाव नहीं है सुप्रीम कोर्ट भी सक्रिय है।

इटावाJun 03, 2024 / 07:36 am

Narendra Awasthi

लोकसभा चुनाव 2024 के एग्जिट पोल को लेकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीजेपी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बेचारे सत्ता के दबाव में टीवी के स्क्रीन पर झूठे आंकड़े देने को मजबूर हैं। अकेले में दबी जुबान में वह भी स्वीकार कर रहे हैं कि बीजेपी हार रही है। अखिलेश यादव में ने ‘एक्स’ पर पोस्ट करके अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव का नतीजा ‘मतगणना’ से आएगा, ‘मनगणना’ से नहीं। अंतिम चरण के मतदान संपन्न होने के बाद आए एग्जिट पोल में एनडीए को पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का रुझान आ रहा है। जिस पर अखिलेश यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
यह भी पढ़ें

Phalodi Satta Market: अखिलेश यादव के आने के बाद कन्नौज सीट हुई वीवीआईपी, क्या कहता है सट्टा बाजार?

अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर लिखा है कि 4 जून को सही नतीजे आने पर जनता को मुंह दिखा सके। इसलिए ऐसा कह रहे हैं कि 13 राज्यों में कड़ी टक्कर है। बाकी अन्य राज्यों में भाजपा की स्थिति शून्य है। एग्जिट पोल की क्रोनोलॉजी को भी उन्होंने समझाया है। बताया कि विपक्ष ने पहले ही घोषित कर दिया था कि भाजपाई मीडिया ‘भाजपा को 300 के पार’ दिखाएगा। जिससे घपला करने की गुंजाइश बनी रहे। यह एग्जिट पोल कई महीने पहले ही तैयार कर लिया गया था। चैनलों में आज चलाया गया है। एग्जिट पोल के माध्यम से जनमत को धोखा दिया जा रहा है। जिसके आधार पर भाजपा सोमवार को खुलने वाले शेयर बाजार से जाते-जाते लाभ उठाना चाहती हैं।
चंडीगढ़ का मेयर चुनाव नहीं

अखिलेश यादव ने कहा कि अगर एग्जिट पोल झूठे ना होते और सच में बीजेपी ना हार न रही होती तो अपनों पर इल्जाम ना लगाते। जिसके मुरझाएं चेहरे सच्चाई बयान कर रहे हैं। चंडीगढ़ में मेयर चुनाव का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा वाले समझ रहे हैं कि पूरे देश का परिणाम चंडीगढ़ के मेयर के चुनाव की तरह नहीं बदला जा सकता है। विपक्ष इस बार पूरी तरह सजग है और जनाक्रोश भी चरम पर है।
पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को किया अलर्ट

उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारी भी सर्वोच्च न्यायालय की सक्रियता के कारण धांधली करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। इंडिया गठबंधन के सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, प्रत्याशी ईवीएम की निगरानी से ना चुके। चौकन्ना रहकर मतगणना कराए। जीत का प्रमाण पत्र लेकर ही विजय उत्सव को मनाएं। इंडिया गठबंधन जीत रहा है।

Hindi News/ Etawah / एग्जिट पोल पर अखिलेश यादव का बड़ा खुलासा, जानें क्या कहा उन्होंने?

ट्रेंडिंग वीडियो