
उत्तर प्रदेश के इटावा स्थित जिला सहकारी बैंक में 24 करोड़ 90 लाख रुपए के गबन का मामला सामने आया है।जिसमें बैंक के 10 कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें तत्कालीन सीनियर ब्रांच मैनेजर सहित कई अन्य शाखा प्रबंधक, कैशियर शामिल है। आरोपियों में पांच महिलाओं के भी नाम है। एसएसपी ने बताया कि घटना 6 साल पुरानी है। जिसे अब तक बैंक ने दबा कर रखा है। अब अचानक इस पुलिस के सामने लाया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
एसएसपी इटावा संजय कुमार वर्मा ने बताया कि जिला सहकारी बैंक में गबन का मामला सामने आया है। जो 2018 से 2024 के बीच किया गया है। जिसमें 24 करोड़ 90 लाख रुपए का गबन है। गबन के मामले में तत्कालीन सीनियर ब्रांच मैनेजर, कई शाखा प्रबंधक और कर्मचारी शामिल है । इस मामले में शहर कोतवाली में संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पूरे मामले की जांच गहराई से की जा रही है। दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।
एसएसपी इटावा ने बताया कि छह साल तक यह मामला पर्दे में रखा गया है। अचानक पुलिस के सामने यह मामला लाया जाता है। इसके भी पूछताछ की जा रही है। सीओ सिटी से जांच कर कर मुकदमा दर्ज किया गया है।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि घटना में शामिल कुछ अधिकारियों को निलंबित किया गया है। तत्कालीन सीनियर ब्रांच मैनेजर जिनका बाद में प्रमोशन भी हुआ था अब निलंबित चल रहे हैं। कुछ और कर्मचारी भी निलंबित चल रहे हैं। जिनके नाम मुकदमा दर्ज किया गया है। 4 से 5 कर्मचारी शाखा प्रबंधक स्तर के हैं । इसमें कैशियर सहित कुल 10 कर्मचारी शामिल हैं। जिनमें पांच महिलाएं भी हैं।
Updated on:
18 Jul 2024 04:15 pm
Published on:
18 Jul 2024 04:12 pm
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
