इटावा

इटावा सफारी पार्क में शेरनी जेनिफर ने दिया शावक को जन्म, खुशी से झूमे वनकर्मी

खुशखबर। इटावा सफारी पार्क में एक नया मेहमान आया है। गुजरात से लाई गई शेरिनी जेनिफर ने बुधवार करीब 11 बजे एक शावक को जन्म दिया। जन्म के करीब 23 मिनट बाद ही शेरनी ने शावक को अपना दूध भी पिलाया। उसके बाद बाड़े में ही उसे नवजात शावक को मुंह में दबाकर कभी इधर तो कभी उधर रख रही थी।

इटावाAug 11, 2022 / 12:03 pm

Sanjay Kumar Srivastava

इटावा सफारी पार्क में शेरनी जेनिफर ने दिया शावक को जन्म, खुशी से झूमे वनकर्मी

खुशखबर। इटावा सफारी पार्क में एक नया मेहमान आया है। गुजरात से लाई गई शेरिनी जेनिफर ने बुधवार करीब 11 बजे एक शावक को जन्म दिया। जन्म के करीब 23 मिनट बाद ही शेरनी ने शावक को अपना दूध भी पिलाया। उसके बाद बाड़े में ही उसे नवजात शावक को मुंह में दबाकर कभी इधर तो कभी उधर रख रही थी। यह देखकर अदांज लगाया जा रहा है कि, शेरनी जेनिफर ने नवजात शावक को मां के रुप में सवीकार कर लिया है। शेरनी व शावक की देखरेख के लिए मेडिकल स्टाफ समेत छह लोगों की ड्यूटी लगाई गई है। सभी की निगाहें हर पल शेरनी जेनिफर व नवजात शावक पर लगी हुई है।
10 बच्चों की मां है जेनिफर

जेनिफर समेत सात शेर और शेरनी बीते 25 सितंबर को गुजरात से इटावा सफारी पार्क में लाए गए थे। इसी साल जनवरी में जेनिफर गर्भवती हो गई थी। जेनिफर अब तक 10 बच्चों को जन्म दे चुकी है। इसके पहले वह गुजरात में एक बच्चे को जन्म दे चुकी है। सिंबा, सुल्तान, बाहुबली केसरीएभारतए रूपाए सोनाएनीरजा और गार्गी पहले से ही है। इस समय सफारी में शेर, शेरनी एवं शावकों को मिलाकर 19 बब्बर शेरों का कुनबा मौजूद है।
यह भी पढ़ें रक्षाबंधन पर सीएम योगी का महिलाओं को दो तोहफे, यूपी रोडवेज बसों में दो दिन फ्री सफर करेंगी महिलाएं

105 दिन का होता शेरनियों का गर्भकाल

इटावा सफारी के बायोलॉजिस्ट बीएन सिंह ने बताया कि, सफारी की शेरनी जेनिफर की प्रेग्नेंसी की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई थी। शेर-शेरनियों की मीटिंग कराने से पहले दोनों को 3.4 माह पहले आसपास के सेल में रखा जाता है। दोनों को साथ.साथ छोड़ा जाता है। दोनों के व्यवहार का अध्ययन बारीकी से किया जाता है। शेरनियों का गर्भकाल 105 दिन का होता है।
यह भी पढ़ें यूपी कैबिनेट मंत्री डा संजय निषाद को अब एमपी-एमएलए कोर्ट ने समन किया जारी, गोरखपुर कोर्ट में आज पेशी

जेनिफर ने शावक को जन्म – निदेशक

इटावा सफारी निदेशक वीके सिंह ने बताया कि, बुधवार करीब 11 बजे जेनिफर ने एक शावक को जन्म दिया। जन्म के करीब 23 मिनट बाद ही शेरनी ने शावक को अपना दूध भी पिलाया। उसके बाद बाड़े में ही उसे मुंह में दबाकर इधर.उधर रखा।
शेरनी और शावक पर 24 घंटें नजर

निदेशक ने बताया कि दूध पिलाने का मतलब है कि शेरनी ने शावक को स्वीकार कर लिया है। सामान्य तौर पर शेरनी बच्चे को दूध नहीं पिलाती हैं। उस स्थिति में काफी दिक्कतें आती हैं। शेरनी और उसके शावक को एनीमल हाउस नंबर दो में रखा गया है। उनकी देखरेख के लिए एक डॉक्टर, दो मेडिकल स्टाफ, दो कीपर और एक सफाईकर्मी को लगाया गया है। डॉक्टर की देखरेख में कर्मचारी 24 घंटे बारी.बारी से शेरनी और शावक की देखरेख करेंगे। शेरनी की हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। उसके बाड़े में सीसीटीवी कैमरा भी लगाया गया है।

Home / Etawah / इटावा सफारी पार्क में शेरनी जेनिफर ने दिया शावक को जन्म, खुशी से झूमे वनकर्मी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.