European Parliament Elections 2019: मतदाताओं ने राष्ट्रवाद के रूप में नई संसद के लिए किया वोट
- यूरोपीय संसद के लिए शुक्रवार को मतदान शुरू हुआ था।
- आखिरी दिन रविवार को 21 देशों के प्रतिनिधियों के लिए हुआ मतदान।
- 400 मिलियन लोग चुनाव में हिस्सा लेने के पात्र हैं।

नई दिल्ली। यूरोपीय संघ ( European Union ) की संसद के लिए आखिरी पड़ाव में रविवार को मतदान हो रहे हैं। आखिरी चरण में कुल 21 देशों के प्रतिनिधियों के लिए मतदान हो रहे हैं। यूरोपीय संसद के चुनाव में इस बार राष्ट्रवाद का मुद्दा हावी रहा। मतदाताओं ने अपने प्रतिनिधियों का चुनाव राष्ट्रवाद के मुद्दे पर किया है। जहां दक्षिणपंथी राष्ट्रवादी पार्टियां यूरोप में आव्रजन को रोकने का मुद्दा उठाकर सत्ता में वापसी करना चाहती हैं, वहीं 751 सीटों वाली विधायिका (जिसमें ब्रुसेल्स और स्ट्रासबर्ग काबिज है) में मुख्यधारा की पार्टयां सत्ता में बने रहना चाहती हैं। इटली के आंतरिक मंत्री, मैटो साल्विनी जो कि लीग पार्टी के प्रमुख हैं, पूरे यूरोप में समान विचारधारा रखने वाले दलों को एक मंच पर इकट्ठा कर रहे हैं। बता दें कि कुल मिलाकर 400 मिलियन लोग इस चुनाव में हिस्सा लेने के पात्र हैं। यूरोपीय संघ के 28 सदस्य राज्यों में से सात में मतदान पहले ही हो चुका है।
European Parliament elections: ब्रेक्जिट पर बढ़ते मतभेदों के बीच वोटिंग शुरू
किसे कितनी सीटें मिलने का अनुमान
बीते महीने यूरोपीय संसद द्वारा जारी किए गए अनुमानों में यह बताया गया था कि किस पार्टी को कितनी सीटें मिल सकती है। अनुमान के मुताबिक सेंटर-राइट यूरोपीय पीपुल्स पार्टी को अपनी 217 सीटों में से 37 सीटों पर हार का सामना करना पड़ सकता है और सेंटर-लेफ्ट S & D समूह 186 सीटों से 149 पर आ सकता है। वहीं यूरोप ऑफ नेशंस और फ्रीडम समूह को 37 से 62 सीटें बढ़ने की भविष्यवाणी की थी। फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन के नेतृत्व में यूरोपीय संघ के एकीकरण के समर्थकों का तर्क है कि जलवायु परिवर्तन और आव्रजन में वापसी जैसे मुद्दे किसी भी एक देश के लिए अकेले निपटने के लिए बहुत बड़े हैं।
रविवार को आखिरी दौर का मतदान
यूरोपीय संसद के लिए आखिरी फेज का मतदान रविवार को हो रहा है। इटली में रात के 11 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चलेगी। हालांकि यूरोपीय संसद ने का प्लान है कि रात के 11:15 बजे नए संसद के लिए प्रक्रिया शुरू की जाए। तीन दिनों के मतदान के बाद यूरोपीय नेता ब्रसेल्स में यूरोपीय संघ के मुख्यालय में नए सदस्यों का एलान करेंगे। जो कि मंगलवार को सभी नेता रात के भोजन में एक शिखर सम्मेलन करेंगे। मौजूदा समय में यूरोपीय राजनेताओं का कार्यकाल 1 जुलाई को समाप्त हो रहा है। यूरोपीय संसद के सभी नए सदस्य अगले दिन स्ट्रासबर्ग में अपनी सीट लेंगे।
UK: PM थेरेसा मे ने की इस्तीफे की पेशकश, 7 जून को छोड़ेंगी पद
किसने और कब मतदान किया?
23 मई:- नीदरलैंड, यूके
24 मई:- आयरलैंड, चेक गणराज्य (जो 25 मई को भी मतदान करेगा)
25 मई:- लातविया, माल्टा, स्लोवाकिया
26 मई:- ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, क्रोएशिया, साइप्रस, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, इटली, लिथुआनिया, लक्समबर्ग, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Europe News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi