scriptचीन के लोगों का सबसे अधिक उत्पीड़न करता है दुनिया का यह देश, जानें सच | Racial harassment of Chinese people in Britain: Study | Patrika News
यूरोप

चीन के लोगों का सबसे अधिक उत्पीड़न करता है दुनिया का यह देश, जानें सच

10 फीसदी पुरुषों और महिलाओं का कहना है कि इसी समयावधि में उन्हें नस्ली उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था।

Nov 19, 2017 / 05:48 pm

Mohit sharma

Racial harassment of Chinese people in Britain

नई दिल्ली। ब्रिटेन में चीन के लोग दूसरे जातीय समूहों के मुकाबले अधिक नस्ली उत्पीड़न का शिकार होते हैं। एक नए अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है। समाचार पत्र गार्जियन ने रविवार को अपनी रपट में कहा है कि एसेक्स विश्वविद्यालय के सामाजिक और आर्थिक अनुसंधान संस्थान द्वारा किए गए अध्ययन में पाया गया है कि पिछले साल 15 फीसदी चीनी पुरुषों और महिलाओं नें खुद को उत्पीड़न का शिकार बताया। जबकि दूसरे जातीय समूह के चार से 10 फीसदी पुरुषों और महिलाओं का कहना है कि इसी समयावधि में उन्हें नस्ली उत्पीड़न का सामना करना पड़ा था।

नस्ली उत्पीड़न का सामना

ब्रिटेन में 50 वर्ष पहले पहले भेदभाव विरोधी कानून प्रभावी हुआ था। जिसके बाद से ब्रिटेन में रहने वाले सबसे स्थापित अल्पसंख्यक अश्वेत कैरेबियाई लोगों पर जातीय उत्पीड़न की रपटों में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई थी। पुरुषों पर उत्पीड़न की रपट में 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी और महिलाओं पर उत्पीड़न में पांच फीसदी की गिरावट आई है। अध्ययन में कहा गया है कि जातीय अल्पसंख्यक जो बहुसांस्कृतिक क्षेत्रों से काफी बाहर रहते हैं, वहां उनके नस्ली उत्पीड़न का सामना करने की संभावना अधिक होती है। अध्ययन में कहा गया है कि अगर मुख्य रूप से एक श्वेत इलाके में जातीय अल्पसंख्यक लोग रहते हैं तो वहां 14 फीसदी संभावना है कि उन्हें नस्ली उत्पीड़न का सामना करना पड़ेगा। एसेक्स विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान और सार्वजनिक नीति के प्रोफेसर शामित सागर ने कहा कि नस्ली या किसी अन्य प्रकार के उत्पीड़न का प्रसार ब्रिटिश समाज के सामने एक सबसे गंभीर मुद्दा है।

अध्ययन में हुआ खुलासा

अध्ययन के मुताबिक, पांच भारतीय मुस्लिम महिलाओं में से एक का कहना है कि उन्होंने पिछले साल उत्पीड़न की आशंका के कारण कुछ सार्वजनिक स्थानों पर जाना मुनासिब नहीं समझा और खुद को असुरक्षित महसूस किया। गार्जियन ने सागर के हवाले से कहा कि अध्ययन से पता चला है कि उत्पीड़न किसी के दिमाग में एक रक्षात्मक कल्पना नहीं है, बल्कि एक वास्तविक नुकसान है, जो हर दिन निर्दोष लोगों को प्रभावित करता है।
अध्ययन के लेखकों ने कहा कि उनके काम ने जातीय और नस्ली उत्पीड़न के बीच पर्याप्त सहयोग की पुष्टि की है, जो मानसिक स्वास्थ्य में गिरावट का कारण बनता है। उन्होंने यह भी पाया कि उत्पीड़न निरंतर होने की प्रवृत्ति है।

Home / world / Europe News / चीन के लोगों का सबसे अधिक उत्पीड़न करता है दुनिया का यह देश, जानें सच

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो