13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्पेन में आम चुनाव के लिए मतदान, दक्षिणपंथी पार्टियां कर सकती हैं वापसी

स्पेन की संसद में 350 सीटें हैं। स्पेन की सीनेट में सदस्यों की संख्या 266 है। इस चुनाव में कुल 36,893,976 मतदाता रजिस्टर्ड हैं।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 28 Apr 2019, 11:10 PM IST

स्पेन चुनाव

स्पेन में आम चुनाव के लिए मतदान जारी, दक्षिणपंथी पार्टियां कर सकती हैं वापसी

मैड्रिड। यूरोपीय देश स्पेन ( Spain ) में आज (रविवार, 28 अप्रैल) आम चुनाव के लिए वोटिंग हो रही है। स्पेन के लिए यह चुनाव बहुत ही महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दरअसल ऐसा माना जा रहा है कि इस बार के चुनाव में दक्षिणपंथी पार्टियों ( Right-Wing Patry's ) का गठबंधन सत्ता में वापसी कर सकती है। बहरहाल चुनाव ( election ) परिणाम आने के बाद ही यह साफ होगा कि सत्ता पर कौन काबिज होगा, लेकिन इतना तो जरूर है कि हाल के वर्षों में यूरोपीय देशों में दक्षिणपंथी पार्टियों का वर्चस्व बढ़ा है। मालूम हो कि स्पेन की संसद में 350 सीटें हैं, साथ ही सीनेट की 266 सीटें हैं। इस समय 350 सासंद सदस्य व 266 में से 208 सीनेट सदस्यों के लिए चुनाव हो रहे हैं। सरकार बनाने के लिए 176 सांसद सदस्यों के बहुमत की जरूरत है। इस चुनाव में कुल 36,893,976 मतदाता रजिस्टर्ड हैं।

स्पेन चुनाव में मजबूत है दक्षिणपंथ का दावा, यूरोप की राजनीति पर होगा दूरगामी असर

रात के 9 बजे तक होगा मतदान

बता दें कि स्पेन में सुबह नौ बजे मतदान ( voting ) शुरु हुआ जो कि शाम आठ बजे तक और कुछ मामलों में 9 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चल सकता है। फरवरी 2019 में जब प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ( spain pm pedro sanchez ) बजट पास करने में असफल रहे, उसके बाद से उन्होंने चुनाव की घोषणा की थी। वर्तमान में स्पेन में सेंटर-लेफ्ट सोशलिस्ट वर्कर पार्टी सत्ता में काबिज है। स्पेन में मुख्य रूप से पांच बड़ी पार्टियां हैं। ऐसा माना जा रहा है इन्हीं पांचों दलों के बीच दो तरह के गठबंधन हो सकते हैं। इसमें से एक संभावित गठबंधन में लेफ्ट पार्टियां व क्षेत्रीय राष्ट्रवादी दल एक साथ आ सकते हैं और दूसरे गठबंधन में दक्षिणपंथ के साथ घोर दक्षिणपंथी पार्टियां साथ आ सकती है। एक साक्षात्कार के दौरान पीएम सांचेज ने यह अनुमान जताया था कि आगामी चुनाव में उनकी पार्टी सबसे अधिक सीटें जीतने में सफल रहेगी, लेकिन सरकार बनाने के लिए क्षेत्रीय दलों के साथ की जरूरत होगी। चुनाव प्रचार के दौरान इस बात को वे स्वीकर चुके हैं कि वामपंथी दलों के साथ मिलकर वे सरकार बनाने को तैयार हैं। साथ ही सांचेज ने कहा था कि देश को असली खतरा दक्षिणपंथी दलों का घोर दक्षिपंथी पार्टियों के साथ आने से है।

Lok Sabha Election 2019 : चुनावी नहीं, जमीनी होते दावे तो बदल जाती हकीकत

पाब्लो कसादो भी मजबूत

ऐसा बताया जा रहा है कि पाब्लो कसादो ( Pablo Casado ) की अध्यक्षता वाली पार्टी पीपुल्स पार्टी (पीपी) भी मजबूत स्थिति में है। पीपुल्स पार्टी हमेशा से लिबरल मानी जाती रही है लेकिन कैटिलोनिया में इसे दक्षिणपंथी माना जाता है। ऐसे में इस चुनाव में पाब्लो कसादो की भी भूमिका सरकार बनाने में महत्वपूर्ण हो सकता है।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.