scriptExam Guide : इन सवालों से करें प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी | Exam Guide : Questionnaires for exams | Patrika News
एग्‍जाम टिप्‍स एंड ट्रिक्स

Exam Guide : इन सवालों से करें प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी

जो उम्मीदवार इन दिनों सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए ये मॉक टेस्ट पेपर सवाल बड़े काम के साबित हो सकते हैं। इन तैयारी करने से परीक्षाओं में काफी मदद मिल सकती है।

Jun 15, 2019 / 01:37 pm

जमील खान

Exam Guide

Exam Guide

जो उम्मीदवार इन दिनों सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए ये मॉक टेस्ट पेपर सवाल बड़े काम के साबित हो सकते हैं। इन तैयारी करने से परीक्षाओं में काफी मदद मिल सकती है।

1. लोकसभा चुनाव 2019 के नतीजों में भाजपा ने उत्तर प्रदेश की कुल 80 सीटों में से कितनी सीटों पर जीत हासिल की?
(अ) 62

(ब) 70

(स) 52

(द) 59

2. निम्न में से कौन-सी फ्लाइट लेफ्टिनेंट दिन के समय में किसी मिशन को अंजाम देने में पारंगत होने वालीं देश की पहली महिला फाइटर पायलट बन गई हैं?
(अ) भावना ठाकुर

(ब) अवनि चतुर्वेदी

(स) भावना कंठ

(द) कमला चतुर्वेदी

3. किस देश की टेक्नोलॉजी कंपनी सोनी ने हाल ही खुलासा किया कि वह भारत सहित कई देशों में अपना स्मार्टफोन बेचना बंद करेगी?
(अ) नेपाल

(ब) चीन

(स) रूस

(द) जापान

4. श्रीलंका ने भारत और किस देश के साथ मिलकर कोलंबो पोर्ट पर कंटेनर टर्मिनल बनाने के लिए समझौता किया है?
(अ) चीन

(ब) जापान

(स) रूस

(द) नेपाल

5. राजस्थान के एकीकरण के अन्त में शामिल होने वाली रियासत है-
(अ) भरतपुर

(ब) धोलपुर

(स) सिरोही

(द) झालावाड़

6. कवि कालिदास के नाम का उल्लेख किसमें हुआ हैं?
(अ) इलाहाबाद स्तंभ लेख में

(ब) ऐहोल के उत्कीर्ण लेख में

(स) अलपादु दान लेख में

(द) हनुमकोंडा उत्कीर्ण लेख में

7. निम्नांकित राजवंशों में से किसके शासक अपने शासनकाल में ही अपना उत्तराधिकारी घोषित कर देते थे?
(अ) चालुक्य

(ब) चोल

(स) कदंब

(द) कलचुरि

8. भारतीय संविधान के अनुच्छेद 25 में प्रयुक्त ‘हिन्दू’ शब्द किसे सम्मिलित नहीं करता?
(अ) जैनों को

(ब) बौद्धों को

(स) पारसियों को

(द) सिखों को

9. भारतीय संविधान निम्न में से कौनसा अधिकार प्रदान नहीं करता है?
(अ) समानता का अधिकार

(ब) समान आवास का अधिकार

(स) धर्म पालन करने का अधिकार

(द) स्वतंत्रता का अधिकार

10. मैजिक सिटी के नाम से जाना जाता है?
(अ) लॉस वेगास

(ब) ग्लासगो

(स) सेन फ्रांसिस्को

(द) मोंटेकार्लो

उत्तरमाला : 1.अ 2.स 3.द 4.ब 5.स 6.ब 7.ब 8.स 9.ब 10.द

Home / Education News / Exam Tips & Tricks / Exam Guide : इन सवालों से करें प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो