7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NTA ने जारी की CUET UG EXAM की ANSWER KEY की, 30 जून तक कर सकते आपत्ति दर्ज

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने इस वेबसाइट पर आंसर की जारी की है.    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 29 Jun 2023, 11:00 AM IST

cuet.jpg

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा सीयूईटी की आंसर की जारी कर दी है, जिन्होंने ये एग्जाम दी है, वे एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं, आंसर की में किसी भी प्रकार की आपत्ति को दर्ज कराने के लिए 30 जून रात 11.50 बजे तक का समय दिया गया है, इसके बाद किसी प्रकार की कोई सुनवाई नहीं होगी और रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने इस वेबसाइट पर आंसर की जारी की है, ये एक प्रकार की एंट्रेस एग्जाम है, जिन्होंने ये एग्जाम दी है। वे आंसर की डाउनलोउ कर चेक करें, चेक करने में अगर उन्हें किसी प्रकार की असंतुष्टि होती है, तो वे अपनी आपत्ति विभाग की वेबसाइट पर ही दर्ज करा सकते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि उसके लिए महज 2 दिन का समय है।


जुलाई में जारी होगा रिजल्ट

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीयूईटी यूजी एग्जाम का रिजल्ट घोषित करने की तैयारी कर ली है, इसलिए आपत्ति दर्ज होने की अंतिम तिथि के बाद दर्ज हुई आपत्तियों पर विचार करने निर्णय लेने के बाद रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा, संभवता रिजल्ट जुलाई माह में जारी हो जाएगा। रिजल्ट भी आप सीयूईटी की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।

आपत्ति दर्ज कराने पर लगेगी 200 रुपए फीस
जिन्हें आंसर की में किसी प्रकार की आपत्ति है, उन्हें आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 200 रुपए फीस जमा करनी होगी, तभी उनके द्वारा दर्ज की गई आपत्ति पर गौर किया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
एनटीए की वेबसाइट पर जाकर cuet.samarth.ac.in पर क्लिक करें, इब सीईयूटी यूजी 2023 प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड पर क्लिक करें, इसके बाद स्क्रीन पर नजर आ रहे लॉगिन ऑप्शन में रोल नंबर आदि जानकारी भरकर सब्मिट करें और उसका प्रिंट भी ले लें। अगर किसी प्रकार की आपत्ति हो तो दर्ज कराएं, अन्यथा फाइनल आंसर की जारी होने के बाद रिजल्ट भी जारी कर दिया जाएगा।

इंडियन आर्मी में टेक्निकल ऑफिसर की भर्ती, जल्दी करें अप्लाई

इंडियन टीचर को ब्रिटेन के स्कूलों में पढ़ाने का ऑफर