मैथ्स-सांइस के टीचर्स की भारी डिमांड
ब्रिटेन में टीचर्स की भयंकर कमी हो गई है, क्योंकि हजारों टीचर्स ने नौकरी छोड़ दी है, ऐसे में वहां की सरकार एजुकेशन सिस्टम को बनाए रखने के लिए इंडियन टीचर्स को नौकरी देने के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि ब्रिटेन में सितंबर से नया सेशन शुरू होगा, ऐसे में वहां करीब 2500 से 3000 टीचर्स की भर्ती की जाएगी, जिसमें मैथ्स, सांइस और इंग्लिश के टीचर्स की डिमांड अधिक रहेगी।