3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति से झगड़ा कर तालाब में कूदी पत्नी पीछे से पति ने भी लगाई छलांग दोनों की मौत

फैजाबाद के खंडासा इलाके सामने आई सनसनीखेज़ घटना लोगों की आँखों से बह निकले आंसू

2 min read
Google source verification
Death of husband wife drowning in pond Khandasa Faizabad

पति से झगड़ा कर तालाब में कूदी पत्नी पीछे से पति ने भी लगाई छलांग दोनों की मौत

फैजाबाद : जिले के ग्रामीण क्षेत्र खंडासा इलाके में शुक्रवार को एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई है जिसे सुनकर हर किसी के मुंह से आह निकल गई | आमतौर पर पति पत्नी का रिश्ता जीवन की गाड़ी में दो पहियों को साथ लेकर चलने की कहानी है | जिनमें अगर एक भी पहिया डगमगा जाए तो जिंदगी की गाड़ी पटरी से उतर जाती है | सात फेरों के बंधन में बंधने के बाद साथ रहने वाले पति पत्नी के बीच नोक झोंक कोई नई बात नहीं है | लेकिन अगर यह नोकझोंक जानलेवा बन जाए तो इससे दुखद कुछ और नहीं हो सकता | कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है फैजाबाद के खंडासा इलाके में जहां पति पत्नी के बीच हुए विवाद ने एक खौफनाक रूप ले लिया और इस दर्दनाक घटना में पहले पति पत्नी और उसके बाद पति की मौत हो गई |

फैजाबाद के खंडासा इलाके सामने आई सनसनीखेज़ घटना लोगों की आँखों से बह निकले आंसू

दिल दहलाने वाले घटनाक्रम में खंडासा थाना क्षेत्र के अटेसर मजरे पूरे पांडे में रहने वाले मिलन लाल कोरी के इकलौते बेटे भरत लाल की शादी होने के बाद पति-पत्नी में अक्सर विवाद रहता था | बीती रात भी कुछ इसी तरह की घटना हुई और पति पत्नी में झगड़ा हो गया | झगड़ा इस कदर बढ़ा कि गुस्से में पत्नी अपना आपा खो बैठी और घर के सामने मौजूद तालाब में छलांग लगा दी | यह देख कर पीछे से पति भरत लाल अपनी पत्नी को बचाने के लिए तालाब में कूद पड़ा और देखते ही देखते तालाब के गहरे पानी में डूब कर दोनों की मौत हो गई |आसपास के लोगों ने जब दोनों को तालाब से बाहर निकाला तब तक दोनों का दम निकल चुका था | फिर भी तत्काल मौके पर पहुंची खंडासा पुलिस ने दोनों के शरीर को सीएचसी खंडासा भिजवाया | जहां पर डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया | घटना के बाद मृतक के परिवार में गम का माहौल है और दोनों ही परिवार के लोग यह सोच रहे हैं कि अगर पति पत्नी ने आपसी सूझबूझ से काम लिया होता तो आज शायद इतना बड़ा हादसा ना होता |

Story Loader