फैजाबाद : इस समय रंगों का त्यौहार चल रहा है ,लाल पीले हरे रंग की बौछार के बीच खुशियों की होली में तन मन रंगता हुआ नज़र आ रहा है ,लेकिन रुकिए अगर आप होली खेलने जा रहे हैं तो ज़रा संभल कर .रासायनिक रंगों के इस्तेमाल से आपकी त्वचा खराब हो सकती है ..आपके चेहरे पर काला निशान आ सकता है ..कई गंभीर त्वचा रोग हो सकते हैं .ऐसा नहीं है कि ये सब बताकर हम आपको डरा रहे हैं ,ऐसा बिलकुल नही है .इस होली के त्यौहार पर आप अपने परिवार के साथ जमकर होली खेलिए ,लेकिन रंगों के इस त्यौहार में होली के हुडदंग के बीच सावधानी भी बेहद ज़रूरी है वरना थोड़ी से लापरवाही आपको काफी नुकसान पहुंचा सकती है . डाक्टरों की सलाह पर आप अपने त्यौहार को अच्छे ढंग से मना सकते हैं .क्यूँ कि ज़रा सी असावधानी आपको भारी पड़ सकती है और रंगों के इस त्यौहार में आपकी ख़ुशी बेरंग हो सकती है .