1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंसानी आबादी से दूर घने जंगलों में मौजूद इस प्राचीन देवी मंदिर की कहानी जानकर हैरान रह जायेंगे आप

जंगली जानवर भी माँ के प्रति अर्पित करते हैं अपनी श्रद्धा गाँव के लोगों का सहारा है ये प्राचीन देवी मंदिर

2 min read
Google source verification
Maa Kamakhya Bhavani Mandir Story On Shardiya Navratra 2017

Ma Kamakhya Bhavani Mandir

फैजाबाद . शारदीय नवरात्रि के मौके पर इन दिनों पूरे देश भर में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में जहां जहां पर हिंदू समाज के लोग रहते हैं वहां पर देवी मां की आराधना पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ की जा रही है .नवरात्र के इस महा उत्सव पर जहां विभिन्न शहरों में स्थित देवी मंदिरों में सुबह-शाम भक्तों की कतार लग रही है वहीं आधुनिक चलन में दुर्गा पूजा के भव्य आयोजन होने पूजा और आराधना श्रद्धा के इस महापर्व को और गहरा कर दिया है . फैजाबाद शहर में ग्रामीण और शहरी क्षेत्र मिलाकर 300 से अधिक स्थानों पर दुर्गा पूजा आयोजन किए जा रहे हैं . वही अयोध्या फैजाबाद जुड़वा शहरों में स्थापित देवी मां के प्राचीन मंदिरों में भक्तों की कतार नजर आ रही है . फैजाबाद जिले में स्थित प्राचीन और प्रसिद्ध देवी मां के मंदिरों में से एक मंदिर है रुदौली क्षेत्र के घने जंगलों में स्थित मां कामाख्या भवानी देवी का मंदिर .

जंगली जानवर भी माँ के प्रति अर्पित करते हैं अपनी श्रद्धा गाँव के लोगों का सहारा है ये प्राचीन देवी मंदिर

जिला मुख्यालय से करीब 50 किलोमीटर की दूरी पर इंसानी आबादी से दूर घने जंगलों में बने इस मंदिर पर शारदीय नवरात्र के मौके पर लाखों की संख्या में भक्त श्रद्धालु देवी मां के दर्शन और पूजन के लिए पहुंच रहे हैं . फैजाबाद बाराबंकी की सीमा पर स्थित रुदौली तहसील के सैदपुर जंगल में स्थापित देवी मां के इस प्राचीन मंदिर के बारे में पूरे क्षेत्र में तमाम कथाएं प्रचलित हैं . देवी मां के चमत्कारों की कहानियां आज भी इस इलाके के लोगों की जुबा पर है . ऐसा माना जाता है कि इस प्राचीन मंदिर में जंगली जानवर भी देवी मां के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित करने के लिए आते हैं . वही श्रद्धालुओं का मानना है कि इस मंदिर में मांगी हुई हर मुराद पूरी होती है . वर्ष के दो नवरात्रों में वासंतिक नवरात्र और शारदीय नवरात्र में 9 दिनों तक इस प्राचीन मंदिर में विशाल मेले का आयोजन होता है . जिसमें फैजाबाद जनपद ही नहीं पड़ोस के अमेठी बाराबंकी सुल्तानपुर अंबेडकर नगर गोंडा बस्ती बलरामपुर और प्रदेश की राजधानी लखनऊ से भी भक्त श्रद्धालु देवी मां के दर्शनों के लिए पहुंचते हैं और सदियों से यह प्राचीन मंदिर लाखों मां भक्तों की आस्था का केंद्र है .

Story Loader