इस दर्दनाक हादसे में सगे चाचा भतीजे की मौत हुई है जिसके बाद पीड़ित के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है .वहीँ इस घटना में जांच के आदेश के बाद तरंग परिसर में बन रहे मॉल के मालिक वामपंथी नेता अतुल सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. कल देर शाम कोतवाली नगर के अंगूरी बाग एरिया के तरंग परिसर में माल के बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी में धंस कर दो मजदूरों की मौत हो गई थी जिसमें सेना ने रेस्क्यू के दौरान दो मजदूरों का शव निकाला था, दरअसल अंगूरी बाग एरिया में तरंग सिनेमा हाल हुआ करता था जो काफी दिनों से बंद पड़ा था अचानक वामपंथी नेता अतुल सिंह ने तरंग सिनेमा को तुड़वाकर माल बनवाना शुरू किया जिसके बाद बेसमेंट की खुदाई के दौरान यह बड़ा हादसा हो गया जिसमें 2 मजदूरों को अपनी जान गंवानी पड़ी. जांच में इस बिंदु को भी जांच होगी कि सिनेमा हॉल तोड़ने का प्रावधान नहीं है फिर भी सिनेमाहाल तोड़ा गया. जिलाधिकारी डॉ अनिल पाठक ने बताया कि जांच कमेटी सभी बिंदुओं पर जांच कर 15 दिन के अंदर रिपोर्ट सौंपेगी उसके बाद ही माल के मालिक पर भी कार्रवाई संभव होगी.