डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो मनोज दीक्षित ने भारत सरकार द्वारा जारी लोहिया पर डाक टिकट और अन्य दस्तावेजों का परीक्षण करने के बाद राम और मनोहर शब्दों को एक साथ लिखना ही सही पाया गया . इस बात की स्पष्टता होने के तुरंत बाद नाम संशोधन करने के निर्देश दिए गए . इसके बाद विश्वविद्यालय ने सभी विभागों और संबद्ध 633 डिग्री कॉलेजों को दस्तावेजों में संशोधित नाम जारी करने की दिशा में सर्कुलर जारी किया .बताते चलें कि विश्वविद्यालय की इमारतों, डिग्रियों, अंकपत्रों और अन्य दस्तावेजों में नाम के संशोधन के लिए आदेश जारी किए गए हैं. दिलचस्प बात ये है कि वर्षों से विश्वविद्यालय मे राममनोहर लोहिया का त्रुटिपूर्ण नाम लिखा जा रहा था लेकिन उनके नाम पर राजनीति करने वाले तमाम दलों ने इसपर कभी ध्यान नहीं दिया . फिलहाल अभी इस चूक को पकड़ लिया गया है और आगे से इसके सुधार के लिए निर्देश जारी किये जा रहे है .