4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राम मंदिर आन्दोलन में सन 90 की कारसेवा में मारे गए रामभक्तों को दी गयी श्रद्धांजलि

संतों ने कहा बिना राम मंदिर निर्माण के कारसेवकों की आत्मा को नहीं मिलेगी शान्ति

2 min read
Google source verification
Sant Tribute to Ram Bhakt who were killed In 02 nov Karsewa In ayodhya

राम मंदिर आन्दोलन में सन 90 की कारसेवा में मारे गए रामभक्तों को दी गयी श्रद्धांजलि

अयोध्या : श्रीराम जन्मभूमि की प्रथम कारसेवा (1990) के दौरान शहीद कारसेवको को दिगंबर अखाड़ा मे वैदिक मंत्रोंचारण के साथ श्रद्धांजली दी गई । कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीराम जन्मभूमि न्यास सदस्य दिगंबर अखाड़ा के महंत सुरेश दास महाराज ने तथा संचालन शरद शर्मा ने किया।आचार्य नारद भट्टाराई तथा श्रीराम वेद विद्यालय के दो दर्जन वैदिक वटुकों ने शहीद स्मृतिका पर पूजन संपन्न कराया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन मे महंत सुरेश दास ने कहा भगवान श्रीराम की जन्मभूमि को आक्रांताओं से तो मुक्त करया जा चुका है परन्तु उनके पैरोकारो से मुक्त कराना अभी शेष है। वर्तमान सरकार हिन्दुओ की भावनाओ का आदर कर मंदिर निर्माण की बाधाओ को दूर करे।

संतों ने कहा बिना राम मंदिर निर्माण के कारसेवकों की आत्मा को नहीं मिलेगी शान्ति

अयोध्या महानगर के महापौर श्रृषिकेश उपाध्याय ने कहा भारतीय जनता पार्टी कारसेवको के बलिदान को विस्मृत नही कर सकती है।उन सारी रूकावटो का निराकरण कर हिन्दुओ की धार्मिक आस्थाओ का सम्मान होगा। अयोध्या संत समिति के अध्यक्ष सनकादिक आश्रम पीठाधीश्वर महंत कन्हैया दास ने कहा हिन्दुओ की एकता और सामूहिक संकल्प की प्रतिबद्धता ही कलंकित ढांचे का समापन था।परिंदा पर नही मार सकता की डींग शहीद रामभक्तो के संकल्पो के सम्मुख खंडित हो गया। मुलायम सिंह यादव सरकार ने निहत्थे रामभक्तों पर गोलियां चलाकर अयोध्या की पवित्र भूमि को रक्तरंजित कर महापाप किया है। कारसेवको की पवित्र आत्माओ को मंदिर निर्माण से ही शान्ति प्राप्त होगी।मोदी सरकार अपने उत्तरदायित्व का पालन करे और हिन्दुओ की आस्था का सम्मान ।

अयोध्या चौरासी कोसी परिक्रमा के प्रभारी सुरेन्द्र सिंह ने कहा कारसेवको को श्रद्धांजली अभी अधूरी है।भव्य मंदिर निर्माण ही उन्हे पूर्ण श्रद्धांजली होगी।रामायणी राम शंकर दास ने कहा भगवान श्रीराम लला को टाट के मंदिर मे अब हिन्दू समाज बर्दास्त करने वाला नही है।केन्द्र सरकार कानून बनाकर कर शहीद कारसेवको को अपनी श्रद्धानिवेदित करे ताकि मंदिर का मार्ग प्रशस्त होऔर रामलला उसमे विराजमान हो सके।इस दौरान अखिल भारतीय दिगम्बर अनिखाड़ा के मंत्री महंत वैष्णव दास, दंतधावन कुंड के महंत नारायणाचारी, राऊतमंदिर के महंत राम मिलन दास,विहिप विभाग मंत्री धीरेश्वर वर्मा महानगर मंत्री अभिषेक सिंह, कार्याध्यक्ष कौशिक प्रमाणिक,सत्संग प्रमुख मोहन शास्त्री, शंकर निषाद,वीरेन्द्र कुमार,पवन तिवारी, स्वदेश सिंह,प्रधानाचार्य इन्द्रदेव मिश्र,शहीद कारसेवक रमेश पांडेय की पत्नी गायत्री देवी, रामशंकर यादव, भाजपा नेता एडवोकेट राजीव शुक्ला,दिनेश जायसवाल,महानगर संरक्षक रामलाल जायसवाल, प्रमोद मौर्य आदि ने शहीद कारसेवकों की स्मृतिका पर पुष्पांजलिअर्पित किया।