फैजाबाद : जिले में एक बार फिर आपराधिक वारदातों का सिलसिला सा चल पड़ा है .बीते 48 घंटे में क़त्ल की दो वारदातों ने फैजाबाद पुलिस के इकबाल और कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं ,गुरुवार को जहां खेत में काम कर रहे एक किसान की गलाकाट कर जहाँ हत्या कर दी गयी थी वहीँ इस वारदात के 24 घंटे के अंदर हुई दूसरी वारदात ने लोगों को हिलाकर रख दिया है और फैज़ाबाद के एसएसपी सुभाष सिंह बघेल फैजाबाद की कानून व्यवस्था को संभालने में नाकाम साबित हो रहे हैं. फैजाबाद जिले में आए दिन हत्या बलात्कार की घटनाएं हो रही है, ताज़ा मामले में जिले के ग्रामीण क्षेत्र मवई में एक किशोरी की हत्या कर दी गई . इस हत्या में गैंगरेप की भी आशंका जताई जा रही है लेकिन पुलिस ने सिर्फ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है जबकि घटनास्थल खेत में गेहूं रौंदा हुआ मिला जिससे लग रहा है कि किशोरी के साथ कई लोगों ने हैवानियत का खेल खेला था,पुलिस ने एक गैर समुदाय के युवक पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है वहीँ अहतियात के तौर पर गांव में फोर्स तैनात कर दी गयी है . घटना को लेकर इलाकाई विधायक रामचंद्र यादव ने गांव का दौरा भी किया .