1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video : सीएचसी का दौरा कर रही थी बाल पुष्टाहार सचिव अचानक कुछ दिखा ऐसा की बरस पड़ा गुस्सा

जिले की नोडल अधिकारी व बाल पुष्टाहार सचिव अनीता सी मेश्राम आज फैजाबाद जिले के दौरे पर है

2 min read
Google source verification
Secretary Anita C Meshram conducts inspection of Rudauli CHC

Anita C Meshram

फैजाबाद . जिले की नोडल अधिकारी व बाल पुष्टाहार सचिव अनीता सी मेश्राम आज फैजाबाद जिले के दौरे पर है .अनीता सी मेश्राम ने आज दौरे के प्रथम चरण में जनपद के ग्रामीण क्षेत्र रुदौली ब्लाक व रुदौली सीएचसी का निरीक्षण किया . इस निरीक्षण के दौरान सीएचसी रुदौली परिसर में चारों तरफ गंदगी फैली देखकर देखकर जिले की नोडल अधिकारी अनीता सी मेश्राम का पारा चढ़ गया . पहले तो उन्होंने पूरे परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया और उसके बाद परिसर में व्याप्त गन्दगी को लेकर डॉक्टर और फार्मासिस्ट पर नाराज हो गई और निरीक्षण के दौरान मौजूद डीएम फैजाबाद डॉ अनिल कुमार और ड्यूटी पर तैनात डाक्टर की तरफ मुखातिब होकर गंदगी दिखाते हुए पूछ बैठी कि यह क्या हो रहा है . नोडल अधिकारी के इस सवाल पर मौके ओअर मौजूद सीएच सी में तैनात डाक्टर और कर्मचारी बगलें झाँकने लगे , जिसके बाद नोडल अधिकारी ने तत्काल गन्दगी को साफ करवाने और भविष्य में पूरे परिसर में साफ़ सफाई रखने सम्बन्धी निर्देश कर्मचारियों को दिए . इस दौरान मौके पर मौजूद डीएम डॉ अनिल कुमार ने भी डॉक्टर व फार्मासिस्ट को अपने कमरों में सफाई का ध्यान रखने का निर्देश दिया , अधिकारियों ने अस्पताल परिसर में मौजूद मरीजों से भी स्वस्थ्य सेवाओं को लेकर जानकारी हासिल की जिस पर कुछ मरीजों ने बताया कि उन्हें सीएचसी से दवाएं नही मिलती बल्कि उन्हें बाहर के मेडिकल स्टोर से दवा लिखी जाती है . इस शिकायत पर नोडल अधिकारी व बाल पुष्टाहार सचिव अनीता सी मेश्राम ने सीएचसी के डॉक्टर को कड़ी चेतावनी दी कि अगर बाहर की दवा लिखी गई तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी . जिसके बाद वह जिले के अन्य अधिकारियों के साथ जिले के विकास की समीक्षा बैठक और अयोध्या में रामकथा संकुल और सरयू स्नान घाट का निरीक्षण करने के लिए रवाना हो गयीं . इस दौरान जिला प्रशाशन के तमाम अधिकारी मौजूद रहे . दिलचस्प बात यह रही कि अधिकारियों के जाते ही सीएचसी रुदौली में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने में कर्मचारी जुट गए .

Story Loader