17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पति की हत्या के बाद पत्नी ने जो किया वह चौंकाने वाला है

शव लेकर पहुंची अस्पताल, डॉक्टर ने जांच में पकड़ लिया पुलिस आई तो बच्चों को लेकर हो गई फरार, फिर पकड़ी गई

less than 1 minute read
Google source verification
murder02.jpg

priest's murder disclose

चंडीगढ़। जेल होने के कारण प्रसिद्ध बुड़ैल निवासी महिला अपने पति को लेकर सेक्टर-45 के सिविल अस्पताल में पहुंची। डॉक्टर से कहा कि पैसे न होने से पति ने आत्महत्या कर ली। डॉक्टर ने उसके पति को देखा तो दंग रह गया। महिला ने पति की हत्या की थी और आत्महत्या की बात कह रही थी।

गला दबाकर सिर पर बेलन मारा

35 वर्षीय मनीराम मूलरूप से उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला था। वह राधा के साथ शादी के बाद पिछले 10 सालों से चंडीगढ़ में रहकर रेहड़ी चलाकर गुजारा करता था। एक बेटा आठ साल का और दूसरा पांच साल का हैं। 12 मई की शाम राधा के साथ पति मनीराम में शराब पीकर मारपीट की थी। इसी दौरान उसने पहले पति का गला दबाया फिर उसके सिर पर बेलन मार दिया। काफी देर तक कुछ नहीं बोलने पर उसने खुद पति के बीमार होने का बहाना कर पड़ोसी का ऑटो किराये पर लेकर सेक्टर-45 सिविल अस्पताल ले गई। वहां भी डॉक्टरों को गलत जानकारी देकर गुमराह करने की कोशिश करने की कोशिश करने लगी।

हो गई फरार लेकिन गिरफ्तार

जांच के दौरान डॉक्टर ने मृतक के गले पर नाखून के निशान और सिर पर चोट देखकर तुरंत सेक्टर-34 थाना पुलिस को सूचना दी। इस दौरान हत्या की आरोपित पत्नी अपने दोनों बच्चों को फरार हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या के खुलासे पर पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई बृजेश कुमार की शिकायत पर आरोपित पत्नी के खिलाफ धारा 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज बुड़ैल से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव जीएमएसएच-16 की मार्चरी में रखवा दिया है। पत्नी राधा का कहना है कि पति मनीराम शराब पीकर मारपीट करता था।