scriptआईएमडी वेदर अलर्ट: आने वाले 5 दिनों तक रहेगी खतरनाक स्थिति, मौसम वैज्ञानिक ने दी चेतावनी | IMD Alert: Danger situation remain next 5 days, meteorologist warned | Patrika News
फर्रुखाबाद

आईएमडी वेदर अलर्ट: आने वाले 5 दिनों तक रहेगी खतरनाक स्थिति, मौसम वैज्ञानिक ने दी चेतावनी

आईएमडी ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आने वाले 5 दिन खतरनाक होंगे। कृषि मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।

फर्रुखाबादJan 20, 2024 / 10:47 pm

Narendra Awasthi

आईएमडी वेदर अलर्ट: आने वाले 5 दिनों तक रहेगी खतरनाक स्थिति, मौसम वैज्ञानिक ने दी चेतावनी

घने कोहरे से नहीं मिल रही राहत

आईएमडी मौसम विभाग ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार अगले 5 दिनों तक कानपुर मंडल के सभी जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा‌। ‘ठंडा दिन’ से लेकर ‘गंभीर ठंडा दिन’ की स्थिति बने रहने की संभावना है। उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही हैं। तेज हवा चलने की संभावना है। फर्रुखाबाद में आज रात में भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी। रविवार 21 जनवरी को आसमान में बादल छाए रहेंगे। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

 

यह भी पढ़ें

कड़ाके की ठंड: विद्यालयों की छुट्टी का आया नया आदेश, जानें कब खुलेगा विद्यालय

 

मौसम विभाग के अनुसार आज रात में आसमान साफ रहेगा। लेकिन धुंध और कोहरे का असर मौसम को प्रभावित करेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने घने कोहरे और धुंध का अलर्ट जारी किया है। विजिबिलिटी में भी काफी कमी आएगी।

21 जनवरी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। धुंध और कोहरे का असर दिखाई पड़ेगा। 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं। दिन में सूरज के दर्शन नहीं होंगे। लोगों को दिन में भी ठंड का एहसास होगा। आज का अधिकतम तापमान 17 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहने का अनुमान है। रात को आसमान तो साफ रहेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 9 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। ‌

Hindi News/ Farrukhabad / आईएमडी वेदर अलर्ट: आने वाले 5 दिनों तक रहेगी खतरनाक स्थिति, मौसम वैज्ञानिक ने दी चेतावनी

ट्रेंडिंग वीडियो