scriptआईएमडी का नया पूर्वानुमान: 9 से 11 जनवरी के बीच होगी झमाझम बारिश, गरजेंगे बादल | New forecast of IMD: heavy rain, thunder between January 9 and 11 | Patrika News
फर्रुखाबाद

आईएमडी का नया पूर्वानुमान: 9 से 11 जनवरी के बीच होगी झमाझम बारिश, गरजेंगे बादल

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले 6 दिनों तक मौसम में जबरदस्त परिवर्तन रहेगा। गरज चमक के साथ बादल गरजने व बारिश की भी संभावना है। दिन के अधिकतम तापमान में भी कमी आएगी।

फर्रुखाबादJan 05, 2024 / 06:52 pm

Narendra Awasthi

आईएमडी का नया पूर्वानुमान: 9 से 11 जनवरी के बीच होगी झमाझम बारिश, गरजेंगे बादल

आईएमडी का नया पूर्वानुमान: 9 से 11 जनवरी के बीच होगी झमाझम बारिश, गरजेंगे बादल

आईएमडी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आगामी 6 जनवरी को गरज चमक के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। 9 और 11 जनवरी को भी यही स्थिति रहने की जानकारी दी गई है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडे ने बताया कि सुबह और रात को शीत लहर चलने की संभावना है। घना कोहरा भी छाया रहेगा। विजिबिलिटी में भी कमी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज शाम को रात को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। तेज हवा चलने की भी संभावना है। आगामी 6 जनवरी शनिवार को उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें: आईएमडी मौसम अपडेट: बादल गरजने के साथ हो रही झमाझम बारिश, आकाशीय बिजली से एक युवक की मौत

मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज रात आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। परवर्ती हवाओं का असर भी मौसम पर पड़ेगा। कड़ाके की ठंड पड़ेगी। घना कोहरा भी छाये रहने की संभावना है। ‌

6 जनवरी का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आसमान में बादल छाए रहने के कारण तापमान में भी कमी आएगी।‌ रात को आसमान साफ रहने की संभावना है। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा भी पड़ सकता है।

Hindi News/ Farrukhabad / आईएमडी का नया पूर्वानुमान: 9 से 11 जनवरी के बीच होगी झमाझम बारिश, गरजेंगे बादल

ट्रेंडिंग वीडियो