scriptअखिलेश को लेकर शिवपाल ने कहा, लगता हैं उन्हें हमारी जरूरत नहीं | Shivpal Yadav says looks like Samajwadi Party doesn't need us | Patrika News
फर्रुखाबाद

अखिलेश को लेकर शिवपाल ने कहा, लगता हैं उन्हें हमारी जरूरत नहीं

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (Pragatisheel Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव (Shivpal Singh Yadav) ने शनिवार को समाजवादी पार्टी को जमकर निशाने पर लिया।

फर्रुखाबादSep 11, 2021 / 05:41 pm

Abhishek Gupta

 Shivpal Yadav over alliance with akhilesh yadav

Shivpal Yadav

फर्रुखाबाद. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (Pragatisheel Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव (Shivpal Singh Yadav) ने शनिवार को समाजवादी पार्टी को जमकर निशाने पर लिया। उन्होंने बाहुबली मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) के विषय में कहा कि मुख्तार को पहले भी टकट नहीं दिया। प्रसपा में किसी भी अपराधी को टिकट नहीं मिलेगा। प्रसपा में किसी भी अपराधी के लिए जगह नहीं है| मेरी पार्टी भी किसी भी अपराधी को टिकट नहीं देगी।
सपा पहली प्राथमिकता-

शहर के बढ़पुर स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में प्रसपा सुप्रीमो ने कहा कि उनकी पार्टी ने आगामी विधान सभा चुनाव लड़ने की पूरे प्रदेश में तैयारी शुरू कर दी है| वह पहले सेक्युलर पार्टियों से गठबंधन की बात करेंगे| उसके बाद प्रत्याशी घोषित करेंगे| लेकिन सपा उनकी पहली प्राथमिकता होगी| वहीं उन्होंने नाम लिए बिना अखिलेश की तरफ इशारा किया कि पहले उनकी पार्टी को 350 सीटें मिल रहीं थी अब 400 सीटें मिल रही है| लगता है उन्हें हमारी जरूरत ही नहीं है|
ये भी पढ़ें- प्रत्याशियों को चुनने का फॉर्मूला तय! भाजपा, बसपा, कांग्रेस ऐसे देंगे टिकट

उन्होंने कहा कि सपा से प्रसपा का केबल गठबंधन ही होगा, विलय की सम्भावना नहीं है| लिहाजा उनके सम्मान से पहले उनकी पार्टी के जिताऊ उम्मीदवारों को टिकट मिले और जिन सीटों पर उन्होंने प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं, उनको किसी भी कीमत पर हटाया नहीं जायेगा| यही शर्त होगी| उन्होंने भोजपुर से प्रसपा से चुनाव की तैयारी कर रहीं अर्चना राठौर को प्रत्याशी बनानें की घोषणा कर दी| उन्होंने साफ कह दिया की भोजपुर से अब गठबंधन वाले दल को यह सीट छोडनी पड़ेगी|
प्रसपा में भी किसी अपराधी को जगह नहीं-

प्रसपा में मुख्तार के शामिल करने के सवाल पर उन्होंने साफ मना कर दिया| उन्होंने कहा कि पूर्व में सपा सरकार के दौरान पहले भी मुख्तार के दो भाईयों को टिकट देने का विरोध किया था। तभी से सपा से उनका विघटन शुरू हो गया था| प्रसपा में किसी अपराधी की जगह नहीं है|
प्रदेश में बांटी जा रही घटिया दवाएं-
शिवपाल सिंह यादव नें कहा पूरे प्रदेश में पहले कोरोना और डेंगू और मलेरिया की बाढ़ आ गयी है। अस्पतालों में घटिया किस्म की दवाएं वितरित की जा रही है| जिससे मरीज ठीक नहीं हो रहे|
प्रदेश में आयी अपराधों की बाढ़
उन्होंने यूपी में कानून व्यवस्था को बेहाल बताया और कहा कि प्रदेश में हत्या, लूट, अपहरण, चोरी व दुष्कर्म की संख्या में कई गुना बढ़ोतरी हुई है| सरकार लगाम नहीं लगा पा रही है|

Home / Farrukhabad / अखिलेश को लेकर शिवपाल ने कहा, लगता हैं उन्हें हमारी जरूरत नहीं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो