scriptयूपी मौसम अपडेट: आज गरज-चमक के साथ बारिश, कैसा रहेगा मतदान के दिन 13 मई का मौसम? | UP Weather Update: Rain with thunder and lightning today, tomorrow weather? | Patrika News
फर्रुखाबाद

यूपी मौसम अपडेट: आज गरज-चमक के साथ बारिश, कैसा रहेगा मतदान के दिन 13 मई का मौसम?

आईएमडी में मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आज फर्रुखाबाद में झमाझम बारिश होने की उम्मीद है। लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान के दिन मौसम सुहाना रहने की उम्मीद है।

फर्रुखाबादMay 12, 2024 / 07:37 am

Narendra Awasthi

आईएमडी ने मौसम को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। जिसके अनुसार आज 12 मई और 13 मई को कानपुर मंडल के जिलों में तेज हवाएं चल सकती हैं‌। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है। आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार फर्रुखाबाद में आज का अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने का अनुमान है। लोकसभा चुनाव 2024 के मतदान के दिन का भी अधिकतम तापमान 38 डिग्री के आसपास रहेगा। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बूंदा बांदी होने की भी संभावना है।
यह भी पढ़ें

रेल यात्रियों के लिए रेलवे स्टेशन पर 20 रुपए में मिलेगा भरपेट भोजन, जानें क्या होगा पैकेट में?

सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि आज आसमान में बादल छाए रहेंगे। गरज-चमक के बीच धूल भरी आंधी चल सकती है। आज का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। उत्तर दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर सकती है। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। जोरदार बारिश होने की संभावना है।

13 मई को कैसा रहेगा मौसम?


सोमवार 13 मई को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोट डाले जाएंगे। आज का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। रात को भी यही स्थिति रहेगी। बूंदाबांदी होने की संभावना है। ‌

Hindi News/ Farrukhabad / यूपी मौसम अपडेट: आज गरज-चमक के साथ बारिश, कैसा रहेगा मतदान के दिन 13 मई का मौसम?

ट्रेंडिंग वीडियो