scriptयूपी में कानून व्यवस्था नहीं, अब आगरा में सिपाहियों ने फिर एक युवक को मार डाला : शिवपाल सिंह यादव | Fatehpur Shivpal Yadav CM Yogi Target UP have no law agra case | Patrika News
फतेहपुर

यूपी में कानून व्यवस्था नहीं, अब आगरा में सिपाहियों ने फिर एक युवक को मार डाला : शिवपाल सिंह यादव

– निरंकुश प्रशासन ने जनता का जीना खराब कर दिया है] आने वाले समय में जनता सबक सिखाएगी- विधानसभा चुनाव 2022 में गठबंधन पर बात चल रही है समय पर बताएंगे – जब हम एक थे तब सपा बुलंदियों में पहुंची थी, आज क्या स्थिति हुई है, यह किसी से छिपी नहीं

फतेहपुरOct 21, 2021 / 06:16 pm

Sanjay Kumar Srivastava

shivpal yadav

shivpal yadav

फतेहपुर. भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि, प्रदेश में अब कानून बचा ही नहीं है, अब आगरा में सिपाहियों ने फिर एक युवक को मार डाला। निरंकुश प्रशासन ने जनता का जीना खराब कर दिया है। आने वाले समय में जनता सबक सिखाएगी।
सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा को फतेहपुर से लेकर चलने से पूर्व प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहाकि, मैं महोबा से लेकर फतेहपुर तक देखते हुए आया हूं कि सड़कों की बुरी दशा हो गई है। सत्तासीनों के अहंकार के कारण ही, प्रदेश में विकास रुका है। फ्लाईओवर और सड़कें तो दी थीं लेकिन उनके भी काम पूरे नहीं कराए गए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है, तहसील से लेकर थानों तक बिना लेनदेने के कोई काम नहीं होता है। जनता की सुनवाई नहीं हो रही है, वह परेशान घूम रही है।
कुशीनगर एयरपोर्ट निर्माण प्रक्रिया 2010 में शुरू हुई थी तब सपा सरकार नहीं थी : स्वतंत्र देव सिंह

लखीमपुर खीरी में किसानों के ऊपर ज्यादती हुई :- शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि, सामाजिक परिवर्तन रथ के साथ जन जुड़ाव को देखते हुए लग रहा है कि यात्रा सत्ता परिवर्तन कराने की तरफ सही दिशा में बढ़ रही है। किसान, युवा, व्यापारी परेशान है। किसानों की अनदेखी करके उद्योगपतियों का सहारा बनी हुई है। लखीमपुर खीरी में किसानों के ऊपर ज्यादती हुई है। लोकतंत्र में सत्याग्रह करने और अपनी बात रखने का सभी को अधिकार है लेकिन सरकार ऐसे आयोजनों को बल पूर्वक कुचलने का काम करती है।
जब एक थे तब सपा बुलंदियों में पहुंची थी :- विधानसभा चुनाव 2022 में गठबंधन और प्रत्याशी उतारने के प्रश्न पर कहा कि बात चल रही है, समय पर खुलासा किया जाएगा। सपा से गठबंधन के प्रश्न पर कहा कि समय आने पर सामने आ जाएगा। हम सभी जब एक थे तब सपा बुलंदियों में पहुंची थी। आज क्या स्थिति हुई है, यह किसी से छिपी नहीं है। फिर वह कौशांबी जनपद के लिए रवाना हो गए।

Home / Fatehpur / यूपी में कानून व्यवस्था नहीं, अब आगरा में सिपाहियों ने फिर एक युवक को मार डाला : शिवपाल सिंह यादव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो