काल भैरव जयंती के दिन भैरव बाबा को पांच नींबू चढ़ाने से व्यक्ति को समस्त परेशानियों से मुक्ति मिलने लगती है। पूजा में अक्षत, चंदन, काले तिल, काली उड़द, काले कपड़े काले धतुरे के फूल से विधिवत पूजन करें। अगर संभव हो तो नीले फूलों की माला भी अर्पित करें। पूजन करने के बाद गरीबों को दान अवश्य करें।