बगलामुखी माता को तंत्र की देवी भी कहा जाता है, जो भी माँ बगलामुखी की शरण में जाते हैं माता उनकी सभी कामनाएं पूरी कर देती है। अगर किसी के जीवन में अभाव, कष्ट, दरिद्रा या अन्य कोई समस्या हो तो उनके मुक्ति पाने के लिए बगलामुखी माता के इस सिद्ध तांत्रिक मंत्र का जप करने से सभी इच्छाएं पूरी होने लगती है।