
Rama Ekadashi Rashi Upay: रमा एकादशी पर राशि अनुसार करें खास उपाय (फोटो सोर्स- ChatGPT)
Rama Ekadashi Rashi Upay: रमा एकादशी (Rama Ekadashi 2026) को 'रम्भा' एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। आज के दिन श्री केशव, यानि विष्णु जी की पूजा का विधान है। वैसे भी कार्तिक का महीना चल रहा है और इस दौरान श्री विष्णु की पूजा बड़ी ही फलदायी है। केशव की पूजा करने से और व्रत करने से व्यक्ति को उत्तम लोक की प्राप्ति होती है। इस व्रत को करने से मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहते हैं। इससे मन की एकाग्रता बढ़ती है और काम में मन लगता है। धन-धान्य और सुख की प्राप्ति होती है और विवाह में हो रही देरी संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 4 नवंबर को सुबह में 11:03 से शुरू हो रही है। तिथि का समापन 5 नवंबर को सुबह में 10:35 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर रमा एकादशी गुरुवार को रहेगी।
अगर आप अपने धन में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो रमा एकादशी पर 11 कौड़ियों की पूजा करनी चाहिए। पूजा के बाद उन कौड़ियों को एक पीले रंग के कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी या जिस जगह पर आप धन रखते हैं, वहां पर संभालकर रखना चाहिए।
व्यापार में बढ़ोतरी- अगर आप अपने व्यापार में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो आज भगवान विष्णु की पूजा के समय उनके पास एक रुपये का सिक्का रखें। पूजा के बाद उस सिक्के को एक लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या गल्ले में रख दें।
नौकरी में प्रमोशन- अगर आप नौकरी में प्रमोशन को लेकर परेशान हैं तो विष्णु मंदिर जाकर भगवान को पीले रंग के कपड़े भेंट करने चाहिए। अगर संभव हो तो स्वयं अपने हाथों से भगवान के लिए कपड़े तैयार करके मंदिर में भेंट करने चाहिए। नारायण की कृपा से आपकी नौकरी में प्रमोशन होगा।
सुख सौभाग्य- अगर आप अपने परिवार के सुख-सौभाग्य को बनाये रखना चाहते हैं तो आज एक 5 मुखी रुद्राक्ष, एक साबुत हल्दी, गोमती चक्र, कौड़ी और गुंजाफल के दाने लेकर एक सौभाग्य पोटली बनाएं और इस पोटली को श्री विष्णु पूजा के समय भगवान के पास रखें। पूजा के बाद इस पोटली को अपनी तिजोरी में रख दें।
कार्यों में सफलता- अगर आप आज अपने सारे कार्यों में सफलता पाना चाहते हैं तो घर से निकलते समय गाय माता के दर्शन जरूर करें और उन्हें हाथ जोड़कर प्रणाम करें। आज गोवत्स द्वादशी भी है इसलिए गाय माता के दर्शन करना बड़ा ही शुभ होता है।
संतान सुख चाहते हैं तो विधि-पूर्वक गाय-बछड़े का पूजन करना चाहिए। पूजन के बाद संतान सुख पाने के लिए गाय माता से हाथ जोड़कर प्रार्थना करनी चाहिए। ध्यान रहे कि आज पूजन में धान के चावल का उपयोग नहीं करना चाहिए।
मेष- इस राशि के जातकों को रमा एकादशी के दिन भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए लाल रंग का फूल अर्पित करना चाहिए।
वृषभ - इस राशि के जातकों को रमा एकादशी के दिन सफेद चीजों का दान करना चाहिए।
मिथुन - मिथुन राशि के जातकों को हरे रंग के वस्त्र भगवान विष्णु को अर्पित करने चाहिए।
कर्क- इस राशि के जातकों को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाना चाहिए।
सिंह- इस राशि के जातकों को रमा एकादशी पर पीले रंग का वस्त्र भगवान विष्णु को अर्पित करना चाहिए।
कन्या- सफेद मिठाई के साथ केसर अर्पित करना चाहिए।
तुला- इस राशि के जातकों को सफेद चीजों का दान करना चाहिए।
वृश्चिक- इस राशि के जातक तरक्की के लिए गुड़ का दान अवश्य करें।
धनु- इस राशि के जातक रमा एकादशी के दिन भगवान पीले वस्त्र और पीले चंदन का दान करें।
मकर- रमा एकादशी के दिन मकर राशि के जातक दही और इलायची का भोग अर्पित करें।
कुंभ - रमा पीपल के पेड़ के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं।
मीन- इस राशि के जातकों को गरीबों की सेवा करनी चाहिए साथ ही श्रीहरि को मिश्री का भोग लगाना चाहिए।
Updated on:
4 Nov 2026, 12:55 PM IST
Published on:
4 Nov 2026, 12:54 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.