धनतेरस को वैसे भी वर्षभर के प्रमुख स्वयंसिद्ध खरीदारी मुहूर्तों में स्थान प्राप्त है। इस दिन सोना-चांदी के आभूषण, भूमि, भवन, वाहन, बर्तन, इलेक्ट्रानिक आइटम सहित वस्तुओं की खरीदारी करना शुभ फलदायी माना जाता है। मान्यता है कि शुभ योगों में की गई खरीदारी और विधि-विधान से किया गया पूजन घर में सुख-समृद्धि लेकर आता है।