इस साल महालय की शुरुआत भाद्रपद पूर्णिमा यानी 17 सितंबर 2024 मंगलवार से हो रही है और यह बुधवार 2 अक्टूबर 2024 को अश्विन अमावस्या तक चलेगा। इन 15 दिन के दौरान पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान किया जाता है। यह भी मान्यता है कि पितृ पक्ष में श्राद्ध करने से पितरों का ऋण भी चुकता होता है। इसके साथ ही पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। पितृ पक्ष को महालय के नाम से भी जाना जाता है। अंतिम दिन को सर्वपितृ अमावस्या या महालय अमावस्या के नाम से जाना जाता है। पितृ पक्ष में महालय अमावस्या सबसे मुख्य दिन होता है। आइये जानते हैं पितृ पक्ष 2024 में कब है, पूरा श्राद्ध कैलेंडर, तिथि और महत्व