IBA के सुझाव को मंजूरी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इंडियन बैंक्स एसोसिएशन की सैलरी पर मोलभाव करने वाली कमेटी की ओर से पीएलआई का सुझाव दिया गया था, जिसे सरकार की ओर से मंजूरी दे दी गई है। जानकारी के अनुसार बैंकों के वार्षिक नतीजों के बाद पीएलआई को कैल्कुलेट किया जा सकता है। यह किस तरह से कैल्कुलेट होगा अभी इसकी घोषणा नहीं की गई है। प्रत्येक पांच साल बाद सरकारी बैंक कर्मचारियों की सैलरी बढ़ोतरी पर समझौता किया जाता है। मौजूदा समय में सैलरी के 11वें समझौते पर चर्चा चल रही है। यह समझौता 1 नवंबर, 2017 से लागू किया जाना है।