डीजल के दाम में भी बढ़ोतरी
आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार देश के चारों महानगरों में डीजल के दाम में 5 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। आखिरी बार डीजल की कीमत में इजाफा 9 नवंबर को हुआ था। इस इजाफा के बाद देश के चारों महानगरों दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम क्रमश: 65.84, 68.25, 69.06 और 69.59 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जानकारों की मानें तो आने वाले दिनों में डीजल की कीमत में और भी इजाफा देखने को मिल सकता है।