ऑटो और मेटल सेक्टर में मुनाफावसूली
सेक्टोरल इंडेक्स आज ज्यादा मजबूत नहीं दिखाई दे रहा है। पहले लाल निशान वाले सेक्टर्स की बात करें तो आज ऑटो और मेटल सेक्टर में मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। ऑटो सेक्टर 88.90 अंकों की गिरावट पर है। वहीं मेटल सेक्टर 88.29 अंक नीचे गिरावट हुआ है। बैंक एक्सचेंज 5.92 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 4.66, एफएमसीजी 60.67, तेल और गैस 14.90 और पीएसयू 22.74 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बैंक निफ्टी 21.90, कैपिटल गुड्स 27.87, हेल्थकेयर 88.29, आईटी 20.48 और टेक 56.89 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।