नई दिल्ली।मोदी सरकार ( Modi govt ) के पूर्ण बजट 2019 ( budget ) में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ( Nirmala Sitharaman ) ने घोषणा करते हुए बताया था कि अगर कोई भी ग्राहक अपने एक खाते से एक साल में 1 करोड़ रुपए से ज्यादा का कैश निकालता है तो उस पर सरकार 2 फीसदी की दर से टीडीएस ( TDS ) वसूलेगी, लेकिन गुरुवार को सरकार ने इस नियम में बदलाव किया है। नए नियम के मुताबिक, बैंक खातों में कुल एक करोड़ रुपए से ज्यादा कैश विदड्रॉल करने पर 2 फीसदी टीडीएस ( tax deducted at source ) कटेगा, लेकिन इसमें आपके सभी अकाउंट शामिल होंगे। अब यह TDS किसी शख्स के सभी बैंक अकाउंट को मिलाकर साल में 1 करोड़ रुपए से ज्यादा के किए गए कैश पर लगेगा।