नई दिल्ली। कुछ दिन पहले पूरी दुनिया में अमेजन प्राइम डे ( Amazon Prime Day ) ऑफर शुरू हुआ था। दो दिनों तक चलने वाले इस प्राइम डे में लोगों ने काफी सस्ता और अच्छा सामान खरीदा, लेकिन अमरीका ( America ) में कैमरे के शौकीनों के लिए चांदी निकल आई। 15 और 16 जुलाई को अमेजन यूएस ( Amazon US ) पर लोगों को प्रीमीयम कैमरों के लेंस पर ऐसी डील मिली, जिससे लोगों का दिल खुशी से झूम उठा। जहां यूजर्स ने 6500 रुपए में 9 लाख रुपए के लेंस खरीदे। आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर पूरी घटना है क्या...