नई दिल्ली।रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ( RIL ) के शुद्घ लाभ ( net profit ) में वित्तवर्ष 2019-20 की पहली तिमाही के दौरान पिछले साल के मुकाबले 6.8 फीसदी का इजाफा हुआ। कंपनी के अनुसार, आरआईएल का नेट प्रोफिट चालू वित्त वर्ष ( current fiscal year ) की आलोच्य तिमाही में 10,104 करोड़ रुपए रहा, जबकि पिछले साल इसी तिमाही के दौरान कंपनी का नेट प्रोफिट 9,459 करोड़ रुपये था। आरआईएल ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अपना रेवेन्यू 1,72,956 करोड़ रुपए बताया है, जोकि पिछले साल की इसी अवधि के राजस्व 1,41,699 करोड़ रुपए से 22.1 फीसदी अधिक है।