5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Airtel को पछाड़ कर अंबानी की Jio बनी देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी

टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने मई महीने में सबसे ज्यादा ग्राहक जोड़े ट्राई ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shivani Sharma

•

Updated: 19 Jul 2019, 5:25 PM IST

reliance jio

नई दिल्ली।मुकेश अंबानी ( Mukesh Ambani ) की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ( Reliance Jio ) ने मई महीने में भारती एयरटेल ( Bharati Airtel ) को पछाड़कर देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी का तमगा हासिल कर लिया है। वोडाफोन-आइडिया अब भी पहले नंबर पर है। भारतीय टेलीकॉम नियामक प्राधिकरण ( TRAI ) के आंकड़ों के अनुसार मई महीने में जियो के ग्राहकों की संख्या 32.29 करोड़ तथा बाजार हिस्सेदारी 27.80 फीसदी पहुंच गई।


2016 में जियो ने शुरु किया परिचालन

जियो ने सितंबर 2016 में परिचालन की शुरुआत की और सस्ती दरों के दम पर बेहद प्रतिस्पर्धी दूरसंचार क्षेत्र में तेजी से बढ़त हासिल की। एयरटेल ने बहुत पहले 1995 में ही परिचालन की शुरुआत की थी। ऐसे में एयरटेल को जियो के द्वारा पछाड़ा जाना महत्वपूर्ण हो जाता है।


ये भी पढ़ें: Facebook और Google जैसी कंपनियों पर लगेगा टैक्स, G-7 देश ने दी मंजूरी


ट्राई ने दी जानकारी

ट्राई के हालिया आंकड़ों के अनुसार, वोडाफोन आइडिया 39.75 करोड़ ग्राहक और 33.36 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ पहले स्थान पर है। इसके बाद जियो का स्थान है। एयरटेल 32.03 करोड़ ग्राहक और 27.58 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ तीसरे स्थान पर है।


जियो ने मई में 81.80 लाख ग्राहक जोड़े

मई महीने के दौरान जियो ने 81.80 लाख नए ग्राहक जोड़े। इस दौरान वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के क्रमश: 56.97 लाख करोड़ और 15.08 लाख करोड़ ग्राहक कम हुए। इससे पहले अप्रैल महीने में वोडाफोन आइडिया पहले स्थान पर थी। अप्रैल में एयरटेल दूसरे स्थान पर तथा जियो तीसरे स्थान पर थी।


ये भी पढ़ें:


अप्रैल महीने में वोडाफोन आइडिया रही टॉप पर

अप्रैल महीने में वोडाफोन आइडिया पहले स्थान पर थी। अप्रैल में एयरटेल दूसरे स्थान पर तथा जियो तीसरे स्थान पर थी। यहां तक की आर्थिक संकट से जूझ रही भारत संचार निगल लिमिटेड (BSNL) ने मई के महीने में 2,125 नए वायरलेस सब्सक्राइबर्स जोड़े। वोडाफोन आइडिया और भारती एयरटेल जैसी दिग्गज कंपनियों ने अच्छे एवरेज रेवेन्यू पर यूजर ( ARPUs) पाने के लिए और आर्थिक स्थिती सुधारने के लिए मिनिमम रिचार्ज स्कीम लॉन्च की थी।

Business जगत से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर और पाएं बाजार,फाइनेंस,इंडस्‍ट्री,अर्थव्‍यवस्‍था,कॉर्पोरेट,म्‍युचुअल फंड के हर अपडेट के लिए Download करें patrika Hindi News App