उत्तर प्रदेश कन्या सुमंगला योजना के लाभ ( Benefits of Kanya Sumangala Yojana )
इस योजना के तहत गरीब बेटियों की पढ़ाई का खर्च सरकार वहन करती है। इसमें जन्म के समय 2000 रुपए, एक वर्ष के टीकाकरण पूर्ण करने पर 1000 रुपए, कक्षा-1 में प्रवेश के समय 2000 रुपए, कक्षा-6 में प्रवेश के समय 2000 रुपए, कक्षा-9 में प्रवेश के समय 3000 रुपए और दसवीं व बारहवीं परीक्षा उत्तीर्ण कर डिग्री या दो वर्षीय या अधिक के डिप्लोमा कोर्स के प्रवेश लेने पर 5000 रुपए एकमुश्त प्रदान दिए जाएंगे।