मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के फायदे
मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना के तहत राज्य की बालिकाओं को उसके जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई तक आर्थिक सहायता मिलती है। यह रकम अलग—अलग किस्तों में दी जाएगी। लड़की के जन्म पर सरकार दो हजार रुपये खाते में ट्रांसफर करती है। वहीं, एक वर्ष की आयु होने और आधार कार्ड बनवाने के बाद एक हजार रुपये दो साल तक मिलेंगे। 2 वर्ष की उम्र के बाद दो हजार रुपये दिए जाएंगे। 12वीं पास करने के बाद 10,000 और स्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 25,000 रुपये मिलेंगे। ऐसे मिलाकर एक लड़की को कुल 51,100 की राशि मिलती है।