नई दिल्ली। हर पैरेंट्स चाहते हैं कि उनके बच्चे का भविष्य सिक्योर हो। इसके लिए वे उनके जन्म के बाद से ही कई तरह की स्कीमों में इंवेस्ट (Investment Schemes For Children) करना शुरू कर देते हैं। यही प्लानिंग आगे जाकर बच्चों की पढ़ाई और शादी में काम आती है। अगर आप भी ऐसे ही स्कीम्स में इंवेस्ट करने की सोच रहे हैं तो हम आपको तीन ऐसे शानदार प्लान के बारे में बताएंगे, जिनमें आप अच्छा रिटर्न पा सकते हैं। कुछ योजनाएं तो ऐसी भी हैं जिनके मैच्योरिटी पर लाखों रुपए तक मिल सकते हैं।