scriptसंपत्ति के मामले में प्रियंका गांधी के सामने कहीं नहीं टिकते भार्इ राहुल गांधी, जानिए कितनी है दोनों की दौलत | Rahul gandhi stands no where agains Priyanka gandhi in Wealth | Patrika News
फाइनेंस

संपत्ति के मामले में प्रियंका गांधी के सामने कहीं नहीं टिकते भार्इ राहुल गांधी, जानिए कितनी है दोनों की दौलत

राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष है जबकि उनकी बहन प्रियंका के हाथों पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान है। लेकिन संपत्ति के मामेल में प्रियंक के आगे कहीं नहीं टिकते हैं राहुल गांधी।

Jan 23, 2019 / 07:37 pm

Ashutosh Verma

Property of Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi

संपत्ति के मामले में प्रियंका गांधी के सामने कहीं नहीं टिकते भार्इ राहुल गांधी, जानिए कितनी है दोनों की दौलत

नर्इ दिल्ली। प्रियंका गांधी ने अब सक्रिय रूप से भारतीय राजनीति में कदम रख दिया है। बुधवार को आॅल इंडिया कांग्रेस कमिटी (AICC) के अध्यक्ष व प्रियंका गांधी के भार्इ ने उन्हें पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी है। प्रियंका गांधी में लोग पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का अक्स देखते हैं। आज हम आपको वाड्रा खानदान की बहू आैर राहुल गांधी की बहन यानी प्रियंका गांधी की संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही में हम आपको यह भी बताएंगे कि संपत्ति के मामले में प्रियंका अपने भार्इ राहुल से कितनी आगे हैं।


अरबपति हैं प्रियंका गांधी

47 वर्षीय प्रियंका गांधी ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया है। अपने जन्मदिन के करीब 10 दिन बाद ही प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। आपको यह जानकर हैरान होगी की प्रियंका गांधी के पास एक दो करोड़ नहीं बल्कि 450 करोड़ रुपए की संपत्ति है। वित्तीय वेबसाइट फिनएप के मुताबिक, फाइनेंशियल बेवसाइट फिनएप के मुताबिक प्रियंका गांधी के पास 85 करोड़ के चार घर हैं। जबकि उनकी कुल नेटवर्थ करीब 450 करोड़ की है। और वो हर साल करीब 33 करोड़ रुपए की कमाई करती हैं। प्रियंका की कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास फिलहाल 5 गाड़ियां है जिनकी कुल कीमत 4.1 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। प्रियंका गांधी ने अपनी पढ़ार्इ दिल्ली क माॅडर्न स्कूल से की हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसान, प्रियंका अपने बेटे की पढ़ार्इ पर हर साल करीब 9 लाख रुपए खर्च करती हैं।


केवल 9.4 करोड़ के मालिक हैं राहुल गांधी

राहुल गांधी की संपत्ति की बात करें तो एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक, राहुल गांधी केवल 9.4 करोड़ रुपए के ही मालिक हैं। राहुल गांधी के पास कुल चल अचल संपत्ति 8.07 करोड़ रुपए की है। इसमें से उन्होंने 9.50 लाख रुपए अपने बैंक खाते में जमा कर रखा है। इसके अतिरिक्त उनके पास 83.18 लाख रुपए का बांड आैर शेयर्स हैं। पीपीएफ खाते में राहुल के पास 20.70 लाख रुपए है। पर्सनल लोन के रूप 6,89,14,673 रुपए जमा हैं। 2,87,915 रुपए की ज्वेलरी है। अगर बात कैश की करें तो 35,000 रुपए कैश है। राहुल गांधी के यह आंकड़े 2014 के हैं।


राहुल गांधी के पास दिल्ली में फाॅर्म हाउस

अचल संपत्ति के बारे में बात करें तो राहुल गांधी के पास दिल्ली में एक फाॅर्म हाउस है। जिसकी कीमत 1,32,48,284 रुपए है। जबकि वरुण गांधी आैर उनकी पत्नी के पास 15,65,00,000 रुपए की अचल संपत्ति है। वरुण गांधी के पास चार कर्मशियल स्पेस है। जिनकी कीमत 14,90,00,000 रुपए है। वहीं उनकी पत्नी के नाम पर एक रेजिडेंशियल स्पेस हैं। जिसकी कीमत 75,00,000 रुपए हैं।
Read the Latest Business News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले Business News in Hindi की ताज़ा खबरें हिंदी में पत्रिका पर।

Home / Business / Finance / संपत्ति के मामले में प्रियंका गांधी के सामने कहीं नहीं टिकते भार्इ राहुल गांधी, जानिए कितनी है दोनों की दौलत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो