नई दिल्ली। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया देश के कारोबारियों को कोरोना के प्रकोप से बवाने के लिए कोरोना स्पेशल लोन स्कीम लेकर आया है। कोविड19 इमर्जेंसी क्रेडिट लाइन नाम की यह सुविधा आगाती 30 जून तक लागू रहेगी। जो कि कैपिटल लिमिट के 10 फीसदी के बराबर होगा। खास बात ये है कि इसमें 200 करोड़ रुपए तक का अधिकतम लोन लिया जा सकेगा।