नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस का खतरा बढ़ गया है। देश के कई राज्य इस खतरनाक वायरस के चपेट में आ गए हैं। देश में करीब 300 लोग इस वायरस की चपेट में है। जिसकी वजह से कई राज्यों में वर्क फ्रॉम होम कर दिया गया है। कई शॉपिंग मॉल मार्केट को बंद कर दिया गया है। प्राइवेट टैक्सी चलाने वालों तक की कमाई बंद हो गई है। जो छोटा मोटा धंधा भी कर रहे हैं उनकी भी रोजमर्रा की कमाई ना के बराबर रह गई है। मौजूदा समय में जो हालात हैं ऐसा नहीं है कि स्थाई हैं। कुछ दिनों या महीनों में फिर से कमाई के रास्ते खुलेंगे। लेकिन इस बात को भी नहीं भूलना चाहिए कि ऐसी स्थिति भविष्य में कभी पैदा हो सकती है। इसिलए जरूरी है कि अभी से इन हालातों की तैयारी शुरू कर दी जाए ताकि ऐसी स्थिति होने पर मासिक तौर पर छोटी मोटी कमाई होती रहे और इमरजेंसी के समय सहारा बन सके। आज आपको डाकघर की ऐसी ही स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आपको हर महीने कमाई होती रहेगी और आपका मूल रुपया भी सुरक्षित रहेगा।